Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

रांची से गायब मां-बेटी बिहार में मिलीं, फिरौती कॉल ने बढ़ाया रहस्य!

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची से लापता मां-बेटी बिहार में मिलीं सकुशल, फिरौती कॉल ने बढ़ाया था सस्पेंस!

रांची: राजधानी रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र से रहस्यमय तरीके से लापता हुई मां-बेटी को झारखंड पुलिस ने बिहार के आरा जिले से सकुशल बरामद कर लिया है। इस मामले ने उस समय सनसनी फैला दी थी जब परिवार को अज्ञात नंबर से फोन कर 1 लाख रुपये की फिरौती मांगी जाने लगी।

जानकारी के अनुसार, झारखंड पुलिस में कार्यरत सुधीर कुमार सिंह की पत्नी सुनीता देवी और उनकी 19 वर्षीय बेटी काजल कुमारी शनिवार को अचानक घर से गायब हो गई थीं। काफी तलाश के बाद भी कोई सुराग नहीं मिलने पर परिवार ने धुर्वा थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मां-बेटी की खोज के लिए पोस्टर भी जारी किए गए थे।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तकनीकी जांच शुरू की और लोकेशन ट्रैक करते हुए दोनों को बिहार के आरा जिले से सुरक्षित बरामद कर लिया।

इस बीच परिवार को लगातार फोन कर 1 लाख रुपये की फिरौती मांगी जा रही थी। कॉल सुधीर कुमार सिंह और उनके बेटे के मोबाइल पर किए गए थे, जिससे मामला और भी रहस्यमय बन गया। पुलिस अब उन नंबरों की जांच कर रही है जिनसे धमकी और फिरौती की मांग की गई थी।

जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि हाल के दिनों में मां-बेटी साइबर ठगों के संपर्क में आई थीं और उनसे करीब 80 हजार रुपये की ठगी हुई थी। इसी वजह से पुलिस अब इस पूरे मामले को साइबर अपराध के एंगल से भी जोड़कर जांच कर रही है।

हटिया डीएसपी नीरज कुमार के अनुसार, शुरुआती जांच में अपहरण की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन मां-बेटी किन परिस्थितियों में बिहार पहुंचीं और फिरौती कॉल का क्या कनेक्शन है, इसकी गहन जांच जारी है।पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पहली पत्नी रहते दूसरी शादी और दहेज प्रताड़ना के आरोप में आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

पहली पत्नी रहते दूसरी शादी और दहेज प्रताड़ना के आरोप में आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल बड़कागांव:-पहली पत्नी के जीवित रहते दूसरी शादी करने और

सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से बरामद मोबाइल फोन लोगों को सौंपे गए

सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से बरामद मोबाइल फोन लोगों को सौंपे गए हजारीबाग:- पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के निर्देशानुसार 31 मई 2026 को सीईआईआर (Central Equipment

4 दिन में सबूत दो, नहीं तो FIR होगी– बाबूलाल मरांडी को इरफान अंसारी की खुली चेतावनी

बाबूलाल मरांडी को स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी की खुली चुनौती, बोले- 4 दिन में सबूत दें, नहीं तो होगी FIR! राष्ट्रीय समाचार डेस्क  रांची: झारखंड

राज्यसभा सीट पर महागठबंधन में मचा घमासान, विनोद सिंह का नाम आया सामने

राज्यसभा सीट पर महागठबंधन में बढ़ी हलचल! कांग्रेस की राह में CPI(ML) की नई चुनौती राष्ट्रीय समाचार डेस्क  रांची: झारखंड में राज्यसभा चुनाव की घोषणा

Live Cricket

error: Content is protected !!