गुम हुआ मोबाइल बरामद, मुफस्सिल थाना पुलिस ने मालिक को सौंपा
हजारीबाग:पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के निर्देशानुसार मुफस्सिल थाना पुलिस ने एक गुम हुए मोबाइल फोन को बरामद कर उसके वास्तविक मालिक को सुपुर्द कर दिया।
जानकारी के अनुसार, मुफस्सिल थाना सन्हा संख्या 18/25 के वादी सूरज कुमार दास, ग्राम गुरहेट, थाना मुफस्सिल, हजारीबाग ने अपने मोबाइल गुम होने की सूचना थाना में दर्ज कराई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तकनीकी सहायता एवं जांच के आधार पर मोबाइल फोन को बरामद कर लिया।
बरामद मोबाइल को शनिवार को थाना प्रभारी मुफस्सिल मुकेश कुमार सिंह द्वारा विधिवत प्रक्रिया पूरी कर उसके मालिक सूरज कुमार दास को सौंप दिया गया।अपना मोबाइल वापस पाकर उन्होंने हजारीबाग पुलिस और मुफस्सिल थाना की कार्यशैली की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।
हजारीबाग पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि मोबाइल गुम होने या चोरी होने की स्थिति में तत्काल संबंधित थाना में सूचना दें, ताकि समय पर कार्रवाई कर मोबाइल बरामद किया जा सके।
Author: Rashtriy Samachar
खबर वही जो सबको रखे आगे













