Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 1400 किलो जावा महुआ विनष्ट, 370 लीटर चुलाई शराब जब्त

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 1400 किलो जावा महुआ विनष्ट, 370 लीटर चुलाई शराब जब्त

हजारीबाग: जिले में अवैध शराब निर्माण और कारोबार पर रोक लगाने को लेकर उत्पाद विभाग लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। उपायुक्त हेमंत सती के निर्देश पर गुरुवार को उत्पाद विभाग की टीम ने सदर एवं बड़ा बाजार थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में व्यापक छापेमारी अभियान चलाकर बड़ी मात्रा में अवैध महुआ शराब और जावा महुआ को नष्ट किया।

सहायक आयुक्त उत्पाद हजारीबाग के निर्देशन एवं निरीक्षक उत्पाद के पर्यवेक्षण में चलाए गए इस अभियान के दौरान हुरहुरु, कुम्हारटोली और पारनाला क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित महुआ चुलाई शराब भट्ठियों को ध्वस्त किया गया।

गहरे गड्ढों में छुपाकर रखा गया था जावा महुआ

उत्पाद विभाग की टीम को छापेमारी के दौरान जानकारी मिली कि पारनाला क्षेत्र में गहरे नाले के किनारे गड्ढा खोदकर जावा महुआ छुपाकर रखा गया है। इसके बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए वहां से बड़ी मात्रा में किन्वयन योग्य जावा महुआ बरामद किया।

अभियान के दौरान हुरहुरु क्षेत्र में 4, कुम्हारटोली क्षेत्र में 7 तथा पारनाला क्षेत्र में 5 अलग-अलग अवैध शराब भट्ठियों पर कार्रवाई की गई। सभी भट्ठियों को मौके पर ही ध्वस्त कर दिया गया।

1400 किलो जावा महुआ नष्ट, 370 लीटर शराब बरामद

छापेमारी के दौरान कुल लगभग 1400 किलोग्राम जावा महुआ को विनष्ट किया गया। इसके अलावा शराब निर्माण में प्रयुक्त बर्तन, ड्रम एवं अन्य सामग्री जब्त की गई। टीम ने करीब 370 लीटर अवैध चुलाई शराब भी बरामद की है।

उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अवैध शराब निर्माण में संलिप्त लोगों की पहचान की जा रही है तथा उनके खिलाफ उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है।

अभियान में शामिल रहे कई अधिकारी

इस विशेष अभियान में निरीक्षक उत्पाद सौरभ कुमार झा, अवर निरीक्षक उत्पाद भुनेश्वर नायक, अवर निरीक्षक उत्पाद सुमितेश कुमार, उत्पाद आरक्षी अनूप कुमार सिंह सहित सशस्त्र गृह रक्षा वाहिनी के जवान शामिल रहे।

आगे भी जारी रहेगा अभियान

उत्पाद विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब निर्माण, बिक्री और तस्करी के खिलाफ आगे भी लगातार सघन अभियान चलाया जाएगा। प्रशासन ने लोगों से भी अपील की है कि अवैध शराब से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह को बांधा गया परमात्म रक्षा सूत्र, बुराइयों से दूर रहने का दिया संदेश

बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह को बांधा गया परमात्म रक्षा सूत्र, बुराइयों से दूर रहने का दिया संदेश ब्रह्माकुमारी सरिता ने कहा- सच्चा रक्षाबंधन

सिमरिया में अवैध हथियार और चोरी की 4 बाइक बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

सिमरिया में अवैध हथियार और चोरी की 4 बाइक बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार गुप्त सूचना पर पुलिस की छापेमारी, घर की तलाशी में कंट्रीमेड बंदूक

स्मार्ट विलेज दैहर को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग बदहाल, कीचड़ से भरा रास्ता बना मुसीबत

स्मार्ट विलेज दैहर को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग बदहाल, कीचड़ से भरा रास्ता बना मुसीबत दैहर पंचायत का मुख्य मार्ग जर्जर, स्कूली बच्चे फिसल कर

Chatra :ऑपरेशन भरोसा: चतरा पुलिस ने बरामद किए 18 गुम मोबाइल, वास्तविक धारकों को सौंपे

ऑपरेशन भरोसा: चतरा पुलिस ने बरामद किए 18 गुम मोबाइल, वास्तविक धारकों को सौंपे एक माह के विशेष अभियान में चतरा समेत अन्य जिलों से

Live Cricket

error: Content is protected !!