Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

इटखोरी पुलिस ने 30.31 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर को दबोचा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

इटखोरी पुलिस ने 30.31 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर को दबोचा

चतरा: इटखोरी पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भुरकुंडा जंगल स्थित मैदान से 30.31 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अशोक पासवान, पिता सरयू पासवान, निवासी मायाडीह थाना गिद्धौर के रूप में हुई है।

गुरुवार को इटखोरी थाना परिसर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में डीएसपी मुख्यालय सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी को गुप्त सूचना मिली थी कि भुरकुंडा जंगल के मैदान में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना मिलते ही विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया।

पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जंगल क्षेत्र में घेराबंदी की। इस दौरान पुलिस को देखते ही एक युवक भागने लगा, जिसे जवानों ने पीछा कर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से काले रंग के प्लास्टिक में रखा 30.31 ग्राम ब्राउन शुगर तथा एक मोबाइल फोन बरामद किया गया।

इस संबंध में इटखोरी थाना कांड संख्या 68/26 के तहत एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों की गिरफ्तारी के लिए भी अभियान चला रही है।

छापामारी दल में शामिल अधिकारी:

  • डीएसपी मुख्यालय सुनील कुमार सिंह
  • थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह
  • एएसआई राजेश राम
  • हवलदार भगवान गौंड
  • आरक्षी प्रेम कुमार तिवारी
  • आरक्षी दिनकर कुमार दास
  • चालक आरक्षी रविकांत सिंह
Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह को बांधा गया परमात्म रक्षा सूत्र, बुराइयों से दूर रहने का दिया संदेश

बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह को बांधा गया परमात्म रक्षा सूत्र, बुराइयों से दूर रहने का दिया संदेश ब्रह्माकुमारी सरिता ने कहा- सच्चा रक्षाबंधन

सिमरिया में अवैध हथियार और चोरी की 4 बाइक बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

सिमरिया में अवैध हथियार और चोरी की 4 बाइक बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार गुप्त सूचना पर पुलिस की छापेमारी, घर की तलाशी में कंट्रीमेड बंदूक

स्मार्ट विलेज दैहर को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग बदहाल, कीचड़ से भरा रास्ता बना मुसीबत

स्मार्ट विलेज दैहर को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग बदहाल, कीचड़ से भरा रास्ता बना मुसीबत दैहर पंचायत का मुख्य मार्ग जर्जर, स्कूली बच्चे फिसल कर

Chatra :ऑपरेशन भरोसा: चतरा पुलिस ने बरामद किए 18 गुम मोबाइल, वास्तविक धारकों को सौंपे

ऑपरेशन भरोसा: चतरा पुलिस ने बरामद किए 18 गुम मोबाइल, वास्तविक धारकों को सौंपे एक माह के विशेष अभियान में चतरा समेत अन्य जिलों से

Live Cricket

error: Content is protected !!