Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » क्राइम » लावालोंग में अपहरण कांड का खुलासा,प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, जंगल से शव बरामद तीन गिरफ्तार

लावालोंग में अपहरण कांड का खुलासा,प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, जंगल से शव बरामद तीन गिरफ्तार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

लावालोंग में अपहरण कांड का खुलासा,प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, जंगल से शव बरामद तीन गिरफ्तार

लावालोंग: चतरा जिले के लावालौंग थाना क्षेत्र में अपहरण के एक सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। युवक के अपहरण के बाद उसकी हत्या कर शव को जंगल में दफना दिया गया था। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मृतक का शव भी बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

जानकारी के अनुसार 15 मई को संतोष मुण्डा, निवासी टुनगुन, थाना लावालौंग ने अपने पुत्र गुड्डु मुण्डा के अपहरण की लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर लावालौंग थाना कांड संख्या 29/26 के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक चतरा अनिमेष नेठानी के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिमरिया नागरगोजे शुभम भाउसाहब के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।

पुलिस टीम ने तकनीकी अनुसंधान और ग्रामीणों से पूछताछ के आधार पर कुछ संदिग्धों को चिन्हित किया। पूछताछ में महेश गंझु ने खुलासा किया कि गुड्डु मुण्डा का राकेश मुण्डा की मां रीता देवी के साथ प्रेम संबंध था। इसी को लेकर राकेश मुण्डा अपने साथियों के साथ गुड्डु मुण्डा को रास्ते से हटाने की योजना बना रहा था।

पुलिस के अनुसार 30 मार्च को राकेश मुण्डा और उसके साथियों ने गुड्डु मुण्डा को मंधनिया घाटी के पास चलती बस से उतारा और उसके साथ मारपीट करते हुए जंगल की ओर ले गए। वहां उसकी हत्या कर शव को जमीन में दफना दिया गया।

महेश गंझु की निशानदेही पर पुलिस ने मंधनिया-हाहे के जंगल से शव बरामद किया। इसके बाद मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी मे से महेश गंझु, ग्राम लुटु,नितेश कुमार, ग्राम सोहावन,कमलेश कुमार, ग्राम जलमा शामिल है!सभी आरोपी लावालौंग थाना क्षेत्र के निवासी हैं।इनके पास से पुलिस ने बरामद सामान 03 स्क्रीन टच मोबाइल फोन भी बरामद की है।इस पुरे छापेमारी दल में शामिल नागरगोजे शुभम भाउसाहब, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सिमरिया,विधायक प्रसाद यादव, प्रभारी थाना प्रभारी, लावालौंग थाना,वाजीद अली, लावालौंग थाना,तकनीकी शाखा चतरा की टीम थी।पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

लावालोंग में अपहरण कांड का खुलासा,प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, जंगल से शव बरामद तीन गिरफ्तार

लावालोंग में अपहरण कांड का खुलासा,प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, जंगल से शव बरामद तीन गिरफ्तार लावालोंग: चतरा जिले के लावालौंग थाना क्षेत्र में

हजारीबाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई,राहुल दुबे गैंग के सक्रिय सदस्य को हथियार और कारतूस के साथ दबोचा

हजारीबाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई,राहुल दुबे गैंग के सक्रिय सदस्य को हथियार और कारतूस के साथ दबोचा हजारीबाग: हज़ारीबाग जिले के लोहसिंघना थाना क्षेत्र में

ढेंगा पुनर्वास कॉलोनी में चोरी का खुलासा, तीन चोर गिरफ्तार थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह की लगातार कार्रवाई से लोगों में बढ़ा भरोसा

ढेंगा पुनर्वास कॉलोनी में चोरी का खुलासा, तीन चोर गिरफ्तार थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह की लगातार कार्रवाई से लोगों में बढ़ा भरोसा बड़कागांव: बड़कागांव

हजारीबाग प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी की बैठक में कई अहम फैसले, पारदर्शिता और अनुशासन पर जोर

हजारीबाग प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी की बैठक में कई अहम फैसले, पारदर्शिता और अनुशासन पर जोर हजारीबाग: हजारीबाग प्रेस क्लब, पुराना समाहरणालय परिसर स्थित

Live Cricket

error: Content is protected !!