Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

हजारीबाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई,राहुल दुबे गैंग के सक्रिय सदस्य को हथियार और कारतूस के साथ दबोचा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

हजारीबाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई,राहुल दुबे गैंग के सक्रिय सदस्य को हथियार और कारतूस के साथ दबोचा

हजारीबाग: हज़ारीबाग जिले के लोहसिंघना थाना क्षेत्र में संगठित अपराध के खिलाफ हजारीबाग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने राहुल दुबे गैंग के एक सक्रिय सदस्य को हथियार, जिंदा कारतूस और खोखा के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था।

पुलिस अधीक्षक अमन कुमार को 22 मई की शाम करीब 6 बजे गुप्त सूचना मिली थी कि लोहसिंघना थाना क्षेत्र के रोतरा गांव में राहुल दुबे गैंग के सदस्य जमा हुए हैं और किसी बड़ी आपराधिक घटना की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अमन कुमार के निर्देश पर बड़कागांव अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित आनंद के नेतृत्व में विशेष एसआईटी टीम का गठन किया गया।

गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रोतरा गांव स्थित नगर निगम डंपिंग यार्ड के समीप छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने जियाउल रहमान उर्फ मोजम्मिल (25 वर्ष), पिता स्वर्गीय रिजवान आलम, निवासी पगमील, आजाद नगर, पेलावल को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक पिस्टल मैगजीन सहित, दो जिंदा कारतूस, एक खाली मैगजीन, पांच खोखा और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह बानादाग रेलवे साइडिंग में लेवी वसूली और दहशत फैलाने के उद्देश्य से फायरिंग करने जा रहा था। इस मामले में लोहसिंघना थाना कांड संख्या 57/26 दर्ज करते हुए आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। वह पूर्व में कटकमसांडी (पेलावल) थाना कांड संख्या 242/25 में एनडीपीएस एक्ट तथा सदर (बड़ाबाजार) थाना कांड संख्या 368/24 में जेल जा चुका है।

हजारीबाग पुलिस ने स्पष्ट किया है कि राहुल दुबे गिरोह के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है और गिरोह से जुड़े अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।इस छापेमारी दल में अमित आनंद, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बड़कागांव,निशांत केरकेट्टा, थाना प्रभारी, लोहसिंघना,वेद प्रकाश पांडेय, प्रभारी, पेलावल ओपी,नेमधारी रजक, थाना प्रभारी, कोर्रा,सत्यम गुप्ता, लोहसिंघना थाना व तकनीकी शाखा एवं सशस्त्र बल की टीम शामिल थी!

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

10 thoughts on “हजारीबाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई,राहुल दुबे गैंग के सक्रिय सदस्य को हथियार और कारतूस के साथ दबोचा”

  1. Everything for Minecraft https://topminecraftworldseeds.com in one place: mods, skins, maps, texture packs, and the best seeds for survival, creativity, and adventure. Collections of popular add-ons, installation instructions, updates, and secure downloads for different versions of the game.

    Reply
  2. Решил сравнить несколько компаний из разных отраслей. Для этого сначала посмотрел их положение на бирже и текущую динамику. Дополнительные сведения доступны в разделе фондовые активы.

    Reply

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Chatra:-पंजाब तक फैला था अफीम तस्करी का नेटवर्क? चतरा में 2.5 किलो अफीम और ₹4 लाख के साथ चार गिरफ्तार

चतरा में 2.5 किलो अफीम के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, चार लाख नकद बरामद पंजाब भेजने की तैयारी में थे आरोपी, छापेमारी के दौरान एक

Hazaribagh:बेटी-दामाद की हत्या के मामले में आया फैसला, 6 दोषियों को आजीवन कारावास

इचाक दोहरे हत्याकांड में 6 दोषियों को उम्रकैद, अधिकतम 3 लाख रुपये जुर्माना UPSC की तैयारी के दौरान हुई थी राहुल और पूजा की मुलाकात,

चतरा में पिकअप से 950 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, चालक और सहचालक फरार

‏चतरा में पिकअप से 950 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, चालक और सहचालक फरार मुरही के बोरों के नीचे छिपाकर रखी गई थी शराब, पुलिस

Hazaribagh:24 घंटे में चोरी की ग्लैमर बाइक बरामद, एक गिरफ्तार बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह की त्वरित कार्रवाई से मिली सफलता, आरोपी भेजा गया न्यायिक हिरासत में

24 घंटे में चोरी की ग्लैमर बाइक बरामद, एक गिरफ्तार बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह की त्वरित कार्रवाई से मिली सफलता, आरोपी भेजा गया

Live Cricket

error: Content is protected !!