Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

ढेंगा पुनर्वास कॉलोनी में चोरी का खुलासा, तीन चोर गिरफ्तार थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह की लगातार कार्रवाई से लोगों में बढ़ा भरोसा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

ढेंगा पुनर्वास कॉलोनी में चोरी का खुलासा, तीन चोर गिरफ्तार

थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह की लगातार कार्रवाई से लोगों में बढ़ा भरोसा

बड़कागांव: बड़कागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ढेंगा पुनर्वास कॉलोनी में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं का पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में हजारीबाग जेल भेज दिया है। पुलिस ने गिरफ्तार चोरों के पास से बिलियर्ड्स मशीन, बिजली तार समेत कई कीमती उपकरण बरामद किए हैं।

इस संबंध में बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने बताया कि विगत कई दिनों से ढेंगा पुनर्वास कॉलोनी के विभिन्न बंद घरों में चोरी की घटनाओं की लगातार शिकायत मिल रही थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए उनके नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया और लगातार छापेमारी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

गिरफ्तार आरोपियों में से रवि कुमार भुइयां (उम्र करीब 24 वर्ष), पिता– टैगो भुइयां, निवासी ठाकुर मोहल्ला, बड़कागांव,धीरज कुमार रवि (उम्र करीब 22 वर्ष), पिता– धनुषधारी राम, निवासी भगवानबागी,रविंद्र कुमार (उम्र करीब 52 वर्ष), पिता– भुवनेश्वर महतो, निवासी हरदराबादी शामिल हैं। तीनों आरोपी बड़कागांव थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।

पुलिस ने बड़कागांव थाना कांड संख्या 86/26, दिनांक 20.05.2026 के तहत धारा 331(4)/305(ए) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी की गई बिलियर्ड्स मशीन, बिजली के तार और कई अन्य उपकरण बरामद किए गए हैं।

सीआईएसएफ आवास भी बने थे निशाना

जानकारी के अनुसार ढेंगा पुनर्वास कॉलोनी परिसर में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) का कैंप भी स्थापित है। यहां विस्थापित परिवारों के साथ-साथ कुछ सीआईएसएफ जवान भी परिवार सहित आवास लेकर रहते हैं। हाल के दिनों में चोरों ने बंद पड़े सीआईएसएफ जवानों के आवासों को भी निशाना बनाया था। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन कॉलोनी में चोरी की घटनाओं को लेकर लोगों में काफी भय और नाराजगी थी।

स्थानीय लोगों ने बताया कि जिन परिवारों के सदस्य रात में घर बंद कर रिश्तेदारों के यहां चले जाते थे, उन घरों को चोर निशाना बनाते थे। लगातार हो रही घटनाओं से विस्थापित परिवार काफी परेशान और चिंतित थे।

थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह की सक्रियता की हो रही सराहना

स्थानीय लोगों ने कहा कि बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह द्वारा क्षेत्र में लगातार सक्रियता दिखाते हुए त्वरित कार्रवाई की जा रही है। चोरी की घटनाओं के खुलासे के बाद पुनर्वास कॉलोनी के लोगों ने राहत की सांस ली है और पुलिस कार्रवाई की सराहना की है।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह को बांधा गया परमात्म रक्षा सूत्र, बुराइयों से दूर रहने का दिया संदेश

बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह को बांधा गया परमात्म रक्षा सूत्र, बुराइयों से दूर रहने का दिया संदेश ब्रह्माकुमारी सरिता ने कहा- सच्चा रक्षाबंधन

सिमरिया में अवैध हथियार और चोरी की 4 बाइक बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

सिमरिया में अवैध हथियार और चोरी की 4 बाइक बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार गुप्त सूचना पर पुलिस की छापेमारी, घर की तलाशी में कंट्रीमेड बंदूक

स्मार्ट विलेज दैहर को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग बदहाल, कीचड़ से भरा रास्ता बना मुसीबत

स्मार्ट विलेज दैहर को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग बदहाल, कीचड़ से भरा रास्ता बना मुसीबत दैहर पंचायत का मुख्य मार्ग जर्जर, स्कूली बच्चे फिसल कर

Chatra :ऑपरेशन भरोसा: चतरा पुलिस ने बरामद किए 18 गुम मोबाइल, वास्तविक धारकों को सौंपे

ऑपरेशन भरोसा: चतरा पुलिस ने बरामद किए 18 गुम मोबाइल, वास्तविक धारकों को सौंपे एक माह के विशेष अभियान में चतरा समेत अन्य जिलों से

Live Cricket

error: Content is protected !!