Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

तिलैया डैम में डूबने से युवक की मौत, गांव में पसरा मातम

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

तिलैया डैम में डूबने से युवक की मौत, गांव में पसरा मातम

बरही: बरही थाना क्षेत्र के दुलमाहा गिरी मोहल्ला के सात युवक मंगलवार को तिलैया डैम में नहाने गए थे। इसी दौरान एक युवक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथ गए दोस्तों ने उसे बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।

घटना की सूचना मिलने पर समाजसेवी अशोक सिंह और जितेंद्र गिरी मौके पर पहुंचे और युवक को पानी से बाहर निकाला। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। ग्रामीणों की मदद से युवक को अनुमंडलीय अस्पताल बरही लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान दुलमाहा गिरी मोहल्ला निवासी मोहम्मद इकबाल के पुत्र अफरोज के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

समाजसेवी जितेंद्र गिरी ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह बेहद दुखद हादसा है। उन्होंने भगवान से मृतक की आत्मा की शांति की प्रार्थना की। साथ ही अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि बच्चों को अकेले तालाब या डैम में नहाने के लिए न भेजें और उन पर विशेष निगरानी रखें।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह को बांधा गया परमात्म रक्षा सूत्र, बुराइयों से दूर रहने का दिया संदेश

बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह को बांधा गया परमात्म रक्षा सूत्र, बुराइयों से दूर रहने का दिया संदेश ब्रह्माकुमारी सरिता ने कहा- सच्चा रक्षाबंधन

सिमरिया में अवैध हथियार और चोरी की 4 बाइक बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

सिमरिया में अवैध हथियार और चोरी की 4 बाइक बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार गुप्त सूचना पर पुलिस की छापेमारी, घर की तलाशी में कंट्रीमेड बंदूक

स्मार्ट विलेज दैहर को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग बदहाल, कीचड़ से भरा रास्ता बना मुसीबत

स्मार्ट विलेज दैहर को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग बदहाल, कीचड़ से भरा रास्ता बना मुसीबत दैहर पंचायत का मुख्य मार्ग जर्जर, स्कूली बच्चे फिसल कर

Chatra :ऑपरेशन भरोसा: चतरा पुलिस ने बरामद किए 18 गुम मोबाइल, वास्तविक धारकों को सौंपे

ऑपरेशन भरोसा: चतरा पुलिस ने बरामद किए 18 गुम मोबाइल, वास्तविक धारकों को सौंपे एक माह के विशेष अभियान में चतरा समेत अन्य जिलों से

Live Cricket

error: Content is protected !!