Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

सिंदूर चौक स्थित होटल में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार मामले में होटल मालिक समेत 4 गिरफ्तार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

सिंदूर चौक स्थित होटल में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार मामले में होटल मालिक समेत 4 गिरफ्तार

हजारीबाग: कोर्रा थाना क्षेत्र के सिंदूर चौक स्थित होटल यमुना पैलेस में पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध देह व्यापार के आरोप में होटल मालिक समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। छापेमारी के दौरान होटल से तीन युवक और दो युवतियों को बरामद किया गया।

पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि होटल संचालक दलालों के साथ मिलकर विभिन्न क्षेत्रों से युवतियों को बुलाकर अवैध देह व्यापार के लिए कमरे उपलब्ध करा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक सह पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर होटल में छापेमारी की गई।

छापेमारी के दौरान होटल के कमरों से कंडोम के रैपर, कंडोम के डिब्बे और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई। पुलिस ने होटल मालिक रामेश्वर प्रसाद सहित धमेन्द्र चौधरी, सोनू कुमार और आसिफ अजहर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने मौके से छह मोबाइल फोन, दो कंडोम रैपर, सात कंडोम के डिब्बे और एक आगंतुक रजिस्टर जब्त किया है।

इस संबंध में कोर्रा थाना कांड संख्या 82/26 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं एवं अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 के तहत कार्रवाई की जा रही है।

 

पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि इस प्रकार की किसी भी अवैध गतिविधि की जानकारी तुरंत कंट्रोल रूम या डायल 112 पर दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Chatra:-पंजाब तक फैला था अफीम तस्करी का नेटवर्क? चतरा में 2.5 किलो अफीम और ₹4 लाख के साथ चार गिरफ्तार

चतरा में 2.5 किलो अफीम के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, चार लाख नकद बरामद पंजाब भेजने की तैयारी में थे आरोपी, छापेमारी के दौरान एक

Hazaribagh:बेटी-दामाद की हत्या के मामले में आया फैसला, 6 दोषियों को आजीवन कारावास

इचाक दोहरे हत्याकांड में 6 दोषियों को उम्रकैद, अधिकतम 3 लाख रुपये जुर्माना UPSC की तैयारी के दौरान हुई थी राहुल और पूजा की मुलाकात,

चतरा में पिकअप से 950 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, चालक और सहचालक फरार

‏चतरा में पिकअप से 950 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, चालक और सहचालक फरार मुरही के बोरों के नीचे छिपाकर रखी गई थी शराब, पुलिस

Hazaribagh:24 घंटे में चोरी की ग्लैमर बाइक बरामद, एक गिरफ्तार बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह की त्वरित कार्रवाई से मिली सफलता, आरोपी भेजा गया न्यायिक हिरासत में

24 घंटे में चोरी की ग्लैमर बाइक बरामद, एक गिरफ्तार बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह की त्वरित कार्रवाई से मिली सफलता, आरोपी भेजा गया

Live Cricket

error: Content is protected !!