Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

एनडीपीएस मामले में फरार वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
एनडीपीएस मामले में फरार वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

चतरा: गिद्धौर थाना पुलिस को एनडीपीएस मामले में बड़ी सफलता मिली है। थाना कांड संख्या 39/19 से जुड़े लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी इसराइल अंसारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी बरटा गांव, थाना गिद्धौर का निवासी बताया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार इसराइल अंसारी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज था और वह काफी समय से फरार चल रहा था। न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर पुलिस उसकी लगातार तलाश कर रही थी। गुप्त सूचना मिलने के बाद गिद्धौर थाना पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार और संबंधित मामलों में फरार आरोपियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि कानून से बचने वाले किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Chatra:-पंजाब तक फैला था अफीम तस्करी का नेटवर्क? चतरा में 2.5 किलो अफीम और ₹4 लाख के साथ चार गिरफ्तार

चतरा में 2.5 किलो अफीम के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, चार लाख नकद बरामद पंजाब भेजने की तैयारी में थे आरोपी, छापेमारी के दौरान एक

Hazaribagh:बेटी-दामाद की हत्या के मामले में आया फैसला, 6 दोषियों को आजीवन कारावास

इचाक दोहरे हत्याकांड में 6 दोषियों को उम्रकैद, अधिकतम 3 लाख रुपये जुर्माना UPSC की तैयारी के दौरान हुई थी राहुल और पूजा की मुलाकात,

चतरा में पिकअप से 950 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, चालक और सहचालक फरार

‏चतरा में पिकअप से 950 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, चालक और सहचालक फरार मुरही के बोरों के नीचे छिपाकर रखी गई थी शराब, पुलिस

Hazaribagh:24 घंटे में चोरी की ग्लैमर बाइक बरामद, एक गिरफ्तार बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह की त्वरित कार्रवाई से मिली सफलता, आरोपी भेजा गया न्यायिक हिरासत में

24 घंटे में चोरी की ग्लैमर बाइक बरामद, एक गिरफ्तार बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह की त्वरित कार्रवाई से मिली सफलता, आरोपी भेजा गया

Live Cricket

error: Content is protected !!