Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » Crime News » चोरी के लोहे के प्लेट के साथ दो गिरफ्तार, चोरी की बाइक भी बरामद

चोरी के लोहे के प्लेट के साथ दो गिरफ्तार, चोरी की बाइक भी बरामद

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
चोरी के लोहे के प्लेट के साथ दो गिरफ्तार, चोरी की बाइक भी बरामद
हजारीबाग सदर थाना पुलिस की कार्रवाई, पुराने मामले का आरोपी भी गिरफ्तार

हजारीबाग: पुलिस अधीक्षक अमन कुमार के निर्देश एवं सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित आनंद के नेतृत्व में सदर थाना पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल तथा मकान निर्माण में इस्तेमाल होने वाले लोहे के प्लेट भी बरामद किए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार ग्वाल टोली चौक स्थित अनिल यादव के निर्माणाधीन मकान से लोहे के प्लेट चोरी कर मोटरसाइकिल से कबाड़ी दुकान में बेचने की गुप्त सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना के सत्यापन के बाद सदर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घटनास्थल से सुरेन्द्र भुईयाँ (34 वर्ष), निवासी बाली बोदरा, थाना चुरचु को चोरी की मोटरसाइकिल नंबर BR14D-5819 के साथ गिरफ्तार किया।

पुलिस पूछताछ में आरोपी की निशानदेही पर मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के कौनिया गाड़ा स्थित कबाड़ी दुकान से चोरी के दो पीस लोहे के प्लेट बरामद किए गए। इस मामले में कबाड़ी दुकान संचालक राजेन्द्र प्रसाद (56 वर्ष), निवासी बभनबैय को भी गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों ने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।

इस संबंध में सदर थाना कांड संख्या 130/26 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

इधर पुलिस ने संपत्ति मूलक पुराने मामले सदर थाना कांड संख्या 247/23 में फरार चल रहे आरोपी श्रीकांत सिंह (26 वर्ष), निवासी कदमा, कटकमदाग को भी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत भेज दिया है।

छापेमारी दल में एसडीपीओ अमित आनंद, सदर थाना प्रभारी चन्द्रशेखर कुमार, एसआई श्रवण कुमार, एसआई अजीत कुमार एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

Leave a Comment

[wonderplugin_slider id=1]

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

कोयला ट्रांसपोर्टिंग हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौत, पत्नी व पुत्र घायल; मुआवजे की मांग पर दिनभर जाम

कोयला ट्रांसपोर्टिंग हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौत, पत्नी व पुत्र घायल; मुआवजे की मांग पर दिनभर जाम बड़कागांव:-एनटीपीसी पकरी बरवाडीह कोल

बड़कागांव पुलिस की बड़ी सफलता: टीपीसी के नाम पर लेवी मांगने वाला आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार, भेजा गया जेल

बड़कागांव पुलिस की बड़ी सफलता: टीपीसी के नाम पर लेवी मांगने वाला आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार, भेजा गया जेल बड़कागांव:-बड़कागांव थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई

धनबाद में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के दौरान हंगामा, आधार कार्ड की फोटोकॉपी के कारण कई अभ्यर्थियों को नहीं मिला प्रवेश

धनबाद में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के दौरान हंगामा, आधार कार्ड की फोटोकॉपी के कारण कई अभ्यर्थियों को नहीं मिला प्रवेश धनबाद:- धनबाद स्थित एसएसएलएनटी महिला महाविद्यालय

झारखंड में 25 हजार सरकारी नियुक्तियों की तैयारी, स्वतंत्रता दिवस पर हो सकती है बड़ी घोषणा

झारखंड में 25 हजार सरकारी नियुक्तियों की तैयारी, स्वतंत्रता दिवस पर हो सकती है बड़ी घोषणा रांची:- झारखंड सरकार ने विभिन्न सरकारी विभागों में लंबे समय

Live Cricket