Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » Jharkhand » गिद्धौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करीब 4 किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार

गिद्धौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करीब 4 किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
गिद्धौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करीब 4 किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार
एसपी के निर्देश पर जपुआ गांव में छापेमारी, हजारीबाग जाने की फिराक में था आरोपी

चतरा: जिले के गिद्धौर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 3.972 किलोग्राम अफीम के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से अफीम, मिलावटी पदार्थ और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है। पुलिस अधीक्षक चतरा के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई को जिले में नशा तस्करी के खिलाफ महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 16 मई 2026 को पुलिस अधीक्षक चतरा को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति ग्राम जपुआ स्थित चतरा-हजारीबाग मुख्य सड़क के पास बैग में अवैध अफीम लेकर बस पकड़ने की तैयारी में है। सूचना मिलते ही एसपी अनिमेष नेठानी के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिमरिया  नागरगोजे शुभम भउसाहेब (भा.पु.से.) के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।

छापामारी दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जपुआ गांव के समीप मुख्य मार्ग पर एक संदिग्ध व्यक्ति को थैला लिए खड़ा देखा। पुलिस को देखते ही वह सड़क छोड़कर झाड़ियों की ओर भागने लगा, लेकिन जवानों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के बैग से तीन अलग-अलग प्लास्टिक पैकेट बरामद हुए। जांच में दो पैकेटों में रखे काले रंग के अर्धठोस पदार्थ की पुष्टि प्रथम दृष्टया अफीम के रूप में हुई, जबकि तीसरे पैकेट में गुड़ जैसा पदार्थ मिला, जिसे आरोपी ने अफीम में मिलाकर वजन बढ़ाने वाला पदार्थ बताया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान रामचरण दांगी उर्फ रामचन्द्र दांगी (35 वर्ष), पिता स्व. चमन दांगी, निवासी ग्राम जपुआ, थाना गिद्धौर, जिला चतरा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से कुल 3.972 किलोग्राम अफीम, करीब 2 किलोग्राम गुड़ जैसा पदार्थ तथा विवो कंपनी का एक स्मार्टफोन जब्त किया है।

इस मामले में गिद्धौर थाना कांड संख्या 55/26 के तहत एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक की कार्रवाई की हो रही सराहना

चतरा पुलिस द्वारा लगातार अवैध नशा कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान से तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है। स्थानीय लोगों ने पुलिस अधीक्षक चतरा एवं छापामारी दल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की कार्रवाई से युवाओं को नशे के जाल से बचाने में मदद मिलेगी और जिले में कानून व्यवस्था मजबूत होगी।

छापामारी दल में शामिल अधिकारी
  •  नागरगोजे शुभम भउसाहेब, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिमरिया
  • पु.नि. बिपिन कुमार, सदर अंचल चतरा
  • पु.अ.नि. पुरूषोत्तम अग्निहोत्री, थाना प्रभारी गिद्धौर
  • पु.अ.नि. अशोक कुमार पाण्डेय
  • गिद्धौर थाना रिजर्व गार्ड के सशस्त्र बल

Leave a Comment

[wonderplugin_slider id=1]

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

कोयला ट्रांसपोर्टिंग हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौत, पत्नी व पुत्र घायल; मुआवजे की मांग पर दिनभर जाम

कोयला ट्रांसपोर्टिंग हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौत, पत्नी व पुत्र घायल; मुआवजे की मांग पर दिनभर जाम बड़कागांव:-एनटीपीसी पकरी बरवाडीह कोल

बड़कागांव पुलिस की बड़ी सफलता: टीपीसी के नाम पर लेवी मांगने वाला आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार, भेजा गया जेल

बड़कागांव पुलिस की बड़ी सफलता: टीपीसी के नाम पर लेवी मांगने वाला आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार, भेजा गया जेल बड़कागांव:-बड़कागांव थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई

धनबाद में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के दौरान हंगामा, आधार कार्ड की फोटोकॉपी के कारण कई अभ्यर्थियों को नहीं मिला प्रवेश

धनबाद में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के दौरान हंगामा, आधार कार्ड की फोटोकॉपी के कारण कई अभ्यर्थियों को नहीं मिला प्रवेश धनबाद:- धनबाद स्थित एसएसएलएनटी महिला महाविद्यालय

झारखंड में 25 हजार सरकारी नियुक्तियों की तैयारी, स्वतंत्रता दिवस पर हो सकती है बड़ी घोषणा

झारखंड में 25 हजार सरकारी नियुक्तियों की तैयारी, स्वतंत्रता दिवस पर हो सकती है बड़ी घोषणा रांची:- झारखंड सरकार ने विभिन्न सरकारी विभागों में लंबे समय

Live Cricket