Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

उपायुक्त ने बरकट्ठा प्रखंड का किया निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं एवं पर्यटन विकास को लेकर दिए निर्देश

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

उपायुक्त ने बरकट्ठा प्रखंड का किया निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं एवं पर्यटन विकास को लेकर दिए निर्देश

हजारीबाग: उपायुक्त हेमंत सती ने शुक्रवार को बरकट्ठा प्रखंड का दौरा कर स्वास्थ्य सेवाओं एवं पर्यटन स्थलों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

भ्रमण के क्रम में उपायुक्त ने बरही मार्ग पर संचालित अनुमंडलीय स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने मरीजों से बातचीत कर दवाओं की उपलब्धता, चिकित्सकों की संख्या एवं अन्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। मरीजों की सुविधा को देखते हुए उपायुक्त ने ओपीडी काउंटर की संख्या बढ़ाने तथा महिला, पुरुष, वृद्ध एवं दिव्यांगजनों के लिए अलग-अलग काउंटर संचालित करने का निर्देश दिया। उन्होंने प्रसव कक्ष एवं शिशु वार्ड का भी निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा ऑक्सीजन प्लांट की मरम्मत की आवश्यकता बताई गई, जिस पर उपायुक्त ने उसे शीघ्र दुरुस्त कराने का निर्देश दिया।

इसके बाद उपायुक्त ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बरकट्ठा का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने आयुष्मान कार्ड केंद्र, डेंटल वार्ड, पैथोलॉजी, फायर अलार्म, प्रस्तुति कक्ष एवं चिकित्सकों की उपस्थिति की जांच की। आयुष्मान कक्ष की व्यवस्था से संतुष्ट होते हुए उन्होंने सदर अस्पताल में भी इसी तर्ज पर आयुष्मान कक्ष विकसित करने का निर्देश दिया।

सूर्यकुंड एवं पाताल सूर्य धाम का किया निरीक्षण

भ्रमण के दौरान उपायुक्त ने बरकट्ठा स्थित प्रसिद्ध सूर्यकुंड का भी निरीक्षण किया। उन्होंने पर्यटकों को उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा करते हुए गर्म कुंड से निकलने वाले जल के समुचित उपयोग एवं परिसर की साफ-सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

उपायुक्त ने कहा कि सूर्यकुंड पर्यटन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण स्थल है और इसे आदर्श पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जाना चाहिए। उन्होंने परिसर में ओपन जिम की स्थापना, जल निकासी की समुचित व्यवस्था तथा पर्यटकों के ठहरने के लिए निर्मित कॉटेज में जिला परिषद द्वारा दो वीआईपी कक्ष सोलर आधारित वैकल्पिक व्यवस्था के साथ विकसित करने का निर्देश दिया।

इसके अलावा उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे स्थित पाताल सूर्य धाम का निरीक्षण कर इस स्थल को पर्यटन विभाग में ‘सी’ श्रेणी में अधिसूचित कराने हेतु प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया।

ग्रामीण क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था का भी लिया जायजा

प्रखंड भ्रमण के दौरान उपायुक्त एक ग्रामीण घर में भी पहुंचे, जहां उन्होंने नल-जल योजना एवं घरेलू विद्युत मीटर की जांच की तथा ग्रामीण क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति की स्थिति का जायजा लिया।

अंत में उपायुक्त ने बरकट्ठा प्रखंड कार्यालय में अधिकारियों एवं कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक कर योजनाओं को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार एवं पर्यटन स्थलों के विकास को प्राथमिकता दी जाए।

भ्रमण के दौरान सदर अनुमंडल पदाधिकारी आदित्य पांडेय, बरही एसडीओ जोहन टुडू, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी बरही एवं बरकट्ठा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह को बांधा गया परमात्म रक्षा सूत्र, बुराइयों से दूर रहने का दिया संदेश

बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह को बांधा गया परमात्म रक्षा सूत्र, बुराइयों से दूर रहने का दिया संदेश ब्रह्माकुमारी सरिता ने कहा- सच्चा रक्षाबंधन

सिमरिया में अवैध हथियार और चोरी की 4 बाइक बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

सिमरिया में अवैध हथियार और चोरी की 4 बाइक बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार गुप्त सूचना पर पुलिस की छापेमारी, घर की तलाशी में कंट्रीमेड बंदूक

स्मार्ट विलेज दैहर को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग बदहाल, कीचड़ से भरा रास्ता बना मुसीबत

स्मार्ट विलेज दैहर को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग बदहाल, कीचड़ से भरा रास्ता बना मुसीबत दैहर पंचायत का मुख्य मार्ग जर्जर, स्कूली बच्चे फिसल कर

Chatra :ऑपरेशन भरोसा: चतरा पुलिस ने बरामद किए 18 गुम मोबाइल, वास्तविक धारकों को सौंपे

ऑपरेशन भरोसा: चतरा पुलिस ने बरामद किए 18 गुम मोबाइल, वास्तविक धारकों को सौंपे एक माह के विशेष अभियान में चतरा समेत अन्य जिलों से

Live Cricket

error: Content is protected !!