Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

अवैध अफीम की खेती उन्मूलन को लेकर NCORD की समीक्षात्मक बैठक आयोजित

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

अवैध अफीम की खेती उन्मूलन को लेकर NCORD की समीक्षात्मक बैठक आयोजित

चतरा: समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में शुक्रवार को जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त रवि आनंद की अध्यक्षता में अवैध अफीम की खेती उन्मूलन को लेकर NCORD (नेशनल नारकोटिक्स कोऑर्डिनेशन पोर्टल) की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में 25 फरवरी 2026 को आयोजित पूर्व बैठक की कार्रवाई एवं दिए गए निर्देशों के अनुपालन की बिंदुवार समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान उपायुक्त रवि आनंद ने कहा कि चतरा जिले को अफीम मुक्त बनाने के लिए अवैध अफीम खेती से जुड़े पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करना आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अवैध अफीम की खेती अथवा इससे जुड़े किसी भी प्रकार की गतिविधि में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

उपायुक्त ने सभी अंचलों में ड्रोन उपलब्ध कराने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया, ताकि थाना स्तर पर ड्रोन के माध्यम से अवैध अफीम की खेती की नियमित मॉनिटरिंग एवं पहचान की जा सके। साथ ही आमजनों से सूचना प्राप्त करने के लिए एक समर्पित नंबर जारी करने का निर्देश दिया गया, जिससे अवैध अफीम खेती से संबंधित सूचनाएं प्रशासन तक आसानी से पहुंच सकें। उन्होंने कहा कि सूचना देने वाले व्यक्तियों को जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित भी किया जाएगा।

बैठक में आम लोगों को मादक पदार्थों के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाने पर भी जोर दिया गया। युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव से जागरूक करने हेतु विद्यालय स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने तथा शैक्षणिक संस्थानों के 100 गज के दायरे में मादक पदार्थ एवं तंबाकू उत्पादों की बिक्री रोकने के लिए विशेष जांच एवं छापेमारी अभियान चलाने का निर्देश दिया गया।

उपायुक्त ने कहा कि जिले में नशा मुक्त समाज की स्थापना के लिए प्रशासन, पुलिस एवं शिक्षा विभाग को समन्वय के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अवैध अफीम की खेती एवं मादक पदार्थों के विरुद्ध सतत अभियान चलाने का निर्देश दिया।

बैठक में उपायुक्त ने जिले के सभी विद्यालयों में एंटी नारकोटिक क्लब के गठन का निर्देश देते हुए कहा कि विद्यालय स्तर पर नियमित जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति संवेदनशील बनाया जाए।

बैठक में पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी, वन प्रमंडल पदाधिकारी उत्तरी राहुल मीणा, वन प्रमंडल पदाधिकारी दक्षिणी मुकेश कुमार, अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया माहेश्वरी प्रसाद, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा जहूर आलम, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी रेणु रवि सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह को बांधा गया परमात्म रक्षा सूत्र, बुराइयों से दूर रहने का दिया संदेश

बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह को बांधा गया परमात्म रक्षा सूत्र, बुराइयों से दूर रहने का दिया संदेश ब्रह्माकुमारी सरिता ने कहा- सच्चा रक्षाबंधन

सिमरिया में अवैध हथियार और चोरी की 4 बाइक बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

सिमरिया में अवैध हथियार और चोरी की 4 बाइक बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार गुप्त सूचना पर पुलिस की छापेमारी, घर की तलाशी में कंट्रीमेड बंदूक

स्मार्ट विलेज दैहर को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग बदहाल, कीचड़ से भरा रास्ता बना मुसीबत

स्मार्ट विलेज दैहर को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग बदहाल, कीचड़ से भरा रास्ता बना मुसीबत दैहर पंचायत का मुख्य मार्ग जर्जर, स्कूली बच्चे फिसल कर

Chatra :ऑपरेशन भरोसा: चतरा पुलिस ने बरामद किए 18 गुम मोबाइल, वास्तविक धारकों को सौंपे

ऑपरेशन भरोसा: चतरा पुलिस ने बरामद किए 18 गुम मोबाइल, वास्तविक धारकों को सौंपे एक माह के विशेष अभियान में चतरा समेत अन्य जिलों से

Live Cricket

error: Content is protected !!