Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » झारखंड » झारखंड सशस्त्र पुलिस-07, पदमा में पीपिंग सेरेमनी का आयोजन, 27 नव-प्रोन्नत अधिकारियों का हुआ सम्मान

झारखंड सशस्त्र पुलिस-07, पदमा में पीपिंग सेरेमनी का आयोजन, 27 नव-प्रोन्नत अधिकारियों का हुआ सम्मान

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

झारखंड सशस्त्र पुलिस-07, पदमा में पीपिंग सेरेमनी का आयोजन, 27 नव-प्रोन्नत अधिकारियों का हुआ सम्मान

हजारीबाग:झारखंड सशस्त्र पुलिस-07 (जैप-07), पदमा, हजारीबाग के वाहिनी मुख्यालय में आज एक गरिमामय पीपिंग सेरेमनी (अलंकरण समारोह) का आयोजन किया गया। यह समारोह नव-प्रोन्नत हवलदार से अवर निरीक्षक (सशस्त्र) पदाधिकारियों के सम्मान में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर वाहिनी के कमांडेंट अविनाश कुमार, भा.पु.से. द्वारा सभी नव-प्रोन्नत अधिकारियों को कंधों पर बैज एवं स्टार लगाकर सम्मानित किया गया। समारोह में कुल 27 नव-प्रोन्नत अवर निरीक्षक (सशस्त्र) उपस्थित रहे, जिन्हें पदोन्नति के उपलक्ष्य में औपचारिक रूप से सम्मान प्रदान किया गया।

कमांडेंट अविनाश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि नए पद के साथ जिम्मेदारियां भी काफी बढ़ जाती हैं। एक अधिकारी को अपने कनिष्ठ कर्मियों के बीच अनुशासन बनाए रखते हुए टीम नेतृत्व की महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होती है। उन्होंने कहा कि एक प्लाटून या बड़ी टीम का नेतृत्व करना केवल पद नहीं, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी है, जिसमें राष्ट्रहित, संगठन की गरिमा तथा अधीनस्थ कर्मियों के कल्याण का संतुलन बनाए रखना आवश्यक होता है।

उन्होंने सभी नव-प्रोन्नत अधिकारियों को अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं ईमानदारी के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम का समापन शुभकामनाओं और बधाई संदेशों के साथ हुआ।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

झारखंड सशस्त्र पुलिस-07, पदमा में पीपिंग सेरेमनी का आयोजन, 27 नव-प्रोन्नत अधिकारियों का हुआ सम्मान

झारखंड सशस्त्र पुलिस-07, पदमा में पीपिंग सेरेमनी का आयोजन, 27 नव-प्रोन्नत अधिकारियों का हुआ सम्मान हजारीबाग:झारखंड सशस्त्र पुलिस-07 (जैप-07), पदमा, हजारीबाग के वाहिनी मुख्यालय में

3 महीने बाद चर्चित डबल मर्डर कांड का खुलासा पोता ही निकला दादा-दादी का हत्यारा, थाना प्रभारी दीपक सिंह की कार्रवाई की हो रही सराहना

3 महीने बाद चर्चित डबल मर्डर कांड का खुलासा पोता ही निकला दादा-दादी का हत्यारा, थाना प्रभारी दीपक सिंह की कार्रवाई की हो रही सराहना

चौपारण में अवैध शराब और नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा अभियान, थाना प्रभारी पंकज कुमार खुद संभाल रहे मोर्चा

चौपारण में अवैध शराब और नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा अभियान, थाना प्रभारी पंकज कुमार खुद संभाल रहे मोर्चा चौपारण: चौपारण थाना क्षेत्र में

पेलावल ओपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 169 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

पेलावल ओपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 169 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार हजारीबाग:पेलावल ओपी क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ कारोबार के खिलाफ पुलिस

Live Cricket

error: Content is protected !!