Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

3 महीने बाद चर्चित डबल मर्डर कांड का खुलासा पोता ही निकला दादा-दादी का हत्यारा, थाना प्रभारी दीपक सिंह की कार्रवाई की हो रही सराहना

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
3 महीने बाद चर्चित डबल मर्डर कांड का खुलासा
पोता ही निकला दादा-दादी का हत्यारा, थाना प्रभारी दीपक सिंह की कार्रवाई की हो रही सराहना

बड़कागांव: बड़कागांव थाना क्षेत्र के बाबूपारा गांव में हुए चर्चित डबल मर्डर कांड का आखिरकार तीन महीने बाद खुलासा हो गया। पुलिस ने मामले में मृतक दंपति के पोते विक्की कुमार दास (26 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पूरे मामले के उद्भेदन के बाद थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह की कार्यशैली और सक्रियता की क्षेत्र में जमकर सराहना हो रही है।

जानकारी के अनुसार, 16 फरवरी की मध्य रात्रि को बाबूपारा गांव में सेवानिवृत्त सीसीएल कर्मी वकील राम (80 वर्ष) एवं उनकी पत्नी झुनिया देवी (60 वर्ष) की घर में घुसकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। अपराधियों ने चुलोही और कुल्हाड़ी से गला रेतकर वारदात को अंजाम दिया था। घटना के बाद 17 फरवरी को बड़कागांव थाना में मामला दर्ज किया गया था।

मामला लंबे समय तक अनसुलझा रहने से ग्रामीणों में आक्रोश था। ग्रामीणों ने 5 मार्च और 1 मई को थाना के समक्ष धरना प्रदर्शन भी किया था। हैरानी की बात यह रही कि आरोपी विक्की कुमार दास भी धरना में शामिल होकर पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहा था।

थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने बताया कि जांच के दौरान तकनीकी एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर मृतक दंपति के पोते विक्की कुमार दास को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में यह बात सामने आई कि परिवार में लंबे समय से भूत-प्रेत और डायन-बिसाही को लेकर विवाद चलता था। आरोपी विक्की अपनी नौकरी नहीं लगने, चचेरी बहन के संतान नहीं होने और परिवार में बीमारी जैसी घटनाओं के लिए अपनी दादी को जिम्मेदार मानता था। इसी अंधविश्वास के कारण उसने हत्या की साजिश रची।

पुलिस के अनुसार, मामले में दो से तीन अन्य लोग भी संदिग्ध हैं, जिनसे पूछताछ जारी है। घटना को लेकर बड़कागांव थाना में कांड संख्या 26/26 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

खोजी कुत्ता और फोरेंसिक टीम ने भी की थी जांच

घटना के बाद ग्रामीणों की मांग पर खोजी कुत्ता एवं फोरेंसिक टीम द्वारा जांच की गई थी। प्रारंभिक जांच में ही बदले की भावना से हत्या किए जाने की आशंका जताई गई थी। हालांकि मामले का खुलासा नहीं हो पा रहा था। बाद में थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने गहराई से जांच करते हुए पूरे मामले का सफल उद्वेदन कर लिया।

दीपक सिंह की कार्यशैली की हो रही सराहना

क्षेत्र में चर्चा है कि जब से दीपक कुमार सिंह ने बड़कागांव थाना प्रभारी का पदभार संभाला है, तब से कई महत्वपूर्ण मामलों का सफल उद्वेदन हुआ है। इससे क्षेत्र में अपराधियों का मनोबल टूटा है और लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है।

थाना प्रभारी दीपक सिंह ने हाल ही में 20 लाख रुपए के जेवर लूट कांड का भी खुलासा करते हुए 7 आरोपियों को जेल भेजा था। वहीं हाईवा में आगजनी मामले में 24 घंटे के भीतर चार अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा कई गंभीर मामलों में फरार वारंटियों को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

डबल मर्डर कांड के सफल खुलासे के बाद बड़कागांव क्षेत्र में पुलिस की कार्यशैली की सराहना की जा रही है।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Chatra:-पंजाब तक फैला था अफीम तस्करी का नेटवर्क? चतरा में 2.5 किलो अफीम और ₹4 लाख के साथ चार गिरफ्तार

चतरा में 2.5 किलो अफीम के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, चार लाख नकद बरामद पंजाब भेजने की तैयारी में थे आरोपी, छापेमारी के दौरान एक

Hazaribagh:बेटी-दामाद की हत्या के मामले में आया फैसला, 6 दोषियों को आजीवन कारावास

इचाक दोहरे हत्याकांड में 6 दोषियों को उम्रकैद, अधिकतम 3 लाख रुपये जुर्माना UPSC की तैयारी के दौरान हुई थी राहुल और पूजा की मुलाकात,

चतरा में पिकअप से 950 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, चालक और सहचालक फरार

‏चतरा में पिकअप से 950 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, चालक और सहचालक फरार मुरही के बोरों के नीचे छिपाकर रखी गई थी शराब, पुलिस

Hazaribagh:24 घंटे में चोरी की ग्लैमर बाइक बरामद, एक गिरफ्तार बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह की त्वरित कार्रवाई से मिली सफलता, आरोपी भेजा गया न्यायिक हिरासत में

24 घंटे में चोरी की ग्लैमर बाइक बरामद, एक गिरफ्तार बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह की त्वरित कार्रवाई से मिली सफलता, आरोपी भेजा गया

Live Cricket

error: Content is protected !!