Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » Jharkhand » हजारीबाग एसपी ने की अपराध समीक्षा बैठक लंबित मामलों के निष्पादन, अवैध कारोबार और मादक पदार्थों पर सख्ती के दिए निर्देश

हजारीबाग एसपी ने की अपराध समीक्षा बैठक लंबित मामलों के निष्पादन, अवैध कारोबार और मादक पदार्थों पर सख्ती के दिए निर्देश

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

हजारीबाग एसपी ने की अपराध समीक्षा बैठक

लंबित मामलों के निष्पादन, अवैध कारोबार और मादक पदार्थों पर सख्ती के दिए निर्देश

हजारीबाग:पुलिस अधीक्षक हजारीबाग द्वारा 12 मई 2026 को जिले के सभी पुलिस उपाधीक्षक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस निरीक्षक एवं थाना प्रभारियों के साथ अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कानून-व्यवस्था, लंबित मामलों के निष्पादन, अवैध गतिविधियों पर रोक एवं आगामी बकरीद पर्व को लेकर कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक के दौरान बरही थाना क्षेत्र में हुए बैंक लूट कांड के सफल उद्भेदन में शामिल सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत किया गया। पुलिस अधीक्षक ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि इसी प्रकार समन्वय एवं तत्परता के साथ कार्य कर अपराध नियंत्रण सुनिश्चित किया जाए।

महिला उत्पीड़न एवं एससी-एसटी मामलों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश

एसपी ने महिला प्रताड़ना, हिंसा तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार से संबंधित मामलों में अविलंब कार्रवाई करते हुए 60 दिनों के भीतर निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

बकरीद को लेकर सतर्कता बढ़ाने के निर्देश

आगामी बकरीद पर्व 2026 को लेकर पूर्व में हुई सांप्रदायिक घटनाओं की समीक्षा करने तथा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले तत्वों पर कड़ी नजर रखने को कहा गया।

लंबित मामलों एवं वारंट निष्पादन पर जोर

वर्ष 2025 से पूर्व लंबित सभी कांडों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द निष्पादित करने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा जमानती एवं गैर-जमानती वारंट, इश्तेहार एवं कुर्की-जब्ती मामलों के निष्पादन के लिए विशेष अभियान चलाने को कहा गया।

हर सोमवार थाना स्तर पर होगी समीक्षा बैठक

सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक एवं पुलिस निरीक्षकों को निर्देशित किया गया कि वे प्रत्येक सोमवार को थाना स्तर पर बैठक कर लंबित मामलों की समीक्षा एवं निष्पादन सुनिश्चित करें।

नशा कारोबार और संगठित अपराध पर विशेष अभियान

पुलिस अधीक्षक ने अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री वाले स्थानों को चिन्हित कर विशेष अभियान चलाने तथा इसमें शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।इसके साथ ही संगठित अपराध गिरोह, अवैध खनन में संलिप्त व्यक्तियों एवं सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालों के खिलाफ सीसीए, थाना हाजिरी एवं गुंडा पंजी की कार्रवाई का प्रस्ताव भेजने को कहा गया।

अवैध खनन पर रोक लगाने का निर्देश

 

एसपी ने अवैध कोयला, बालू एवं पत्थर उत्खनन पर पूर्ण रोक लगाने के निर्देश दिए। इसके लिए संबंधित अंचल अधिकारी एवं जिला खनन पदाधिकारी के साथ समन्वय स्थापित कर कार्रवाई करने को कहा गया।

साइबर अपराध मामलों को प्राथमिकता

सभी थाना प्रभारियों को साइबर अपराध से जुड़े लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन करने एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।बैठक में थाना प्रभारियों को आम लोगों की समस्याएं सुनने एवं समय पर उनके निष्पादन को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।इसके अलावा जमीन विवाद से संबंधित लंबित मामलों की समीक्षा कर संबंधित अंचलाधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी के साथ समन्वय स्थापित कर अग्रेतर कार्रवाई करने को कहा गया।

Leave a Comment

[wonderplugin_slider id=1]

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

तनाव की सूचना के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई, गिद्धौर थाना प्रभारी पर उठे सवाल

तनाव की सूचना के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई, गिद्धौर थाना प्रभारी पर उठे सवाल.. द्वारी रेलवे साइडिंग में खूनी संघर्ष: तलवार-लाठी से हमला, 10 घायल;

Chatra News: वर्चस्व की लड़ाई में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प, आधा दर्जन से अधिक घायल

द्वारी रेलवे साइडिंग में वर्चस्व की जंग खूनी संघर्ष में बदली, तलवारबाजी में कई घायल; चतरा-हजारीबाग मार्ग जाम गिद्धौर:-चतरा जिले के गिद्धौर और पत्थलगड़ा प्रखंड

10 घंटे में चोरी का ट्रैक्टर बरामद, बड़कागांव पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चोरों के मंसूबे नाकाम

10 घंटे में चोरी का ट्रैक्टर बरामद, बड़कागांव पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चोरों के मंसूबे नाकाम थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में

हजारीबाग में फिर सक्रिय हुआ अवैध लॉटरी सिंडिकेट, पुलिस के आदेश बेअसर!

हजारीबाग में फिर सक्रिय हुआ अवैध लॉटरी सिंडिकेट, पुलिस के आदेश बेअसर! आनंदा चौक से सिंदूर चौक तक खुलेआम बिक रहीं टिकटें, चंद घंटों में

Live Cricket