Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

पत्थलगड्डा पुलिस की तत्परता से मवेशी चोरी का खुलासा, थाना प्रभारी राकेश कुमार की कार्रवाई की हो रही सराहना

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पत्थलगड्डा पुलिस की तत्परता से मवेशी चोरी का खुलासा, थाना प्रभारी राकेश कुमार की कार्रवाई की हो रही सराहना

चतरा : पत्थलगड्डा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मवेशी चोरी के एक मामले का खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस सक्रियता और थाना प्रभारी राकेश कुमार के नेतृत्व में की गई कार्रवाई की क्षेत्र में काफी सराहना हो रही है।

जानकारी के अनुसार 10 मई की रात करीब 11:30 बजे ग्राम सिंघानी के स्थानीय लोगों ने पत्थलगड्डा थाना को दूरभाष के माध्यम से सूचना दी कि दो व्यक्ति मवेशी चोरी कर भाग रहे हैं। सूचना मिलते ही पत्थलगड्डा थाना में सनहा संख्या 21/2026 दर्ज कर मामले की जानकारी वरीय अधिकारियों को दी गई। इसके बाद रात्रि गश्ती में निकले पु0अ0नि0 विकास कुमार को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया गया।

थाना प्रभारी राकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम तुरंत सक्रिय हुई और ग्राम सिंघानी पहुंचकर घेराबंदी करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बब्लू मुंडा एवं मीना यादव, दोनों निवासी मारंगी थाना गिद्धौर जिला चतरा के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी किए गए दो भैंसा (काड़ा) भी बरामद कर जब्त कर लिया। इस संबंध में पत्थलगड्डा थाना कांड संख्या 28/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

क्षेत्र के लोगों का कहना है कि थाना प्रभारी राकेश कुमार के नेतृत्व में पत्थलगड्डा पुलिस लगातार अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सक्रिय भूमिका निभा रही है। ग्रामीणों ने पुलिस की तत्परता और संवेदनशील कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि इससे आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा मजबूत हुआ है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी राकेश कुमार, पु0अ0नि0 विकास कुमार एवं पत्थलगड्डा थाना के सशस्त्र बल की अहम भूमिका रही।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह को बांधा गया परमात्म रक्षा सूत्र, बुराइयों से दूर रहने का दिया संदेश

बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह को बांधा गया परमात्म रक्षा सूत्र, बुराइयों से दूर रहने का दिया संदेश ब्रह्माकुमारी सरिता ने कहा- सच्चा रक्षाबंधन

सिमरिया में अवैध हथियार और चोरी की 4 बाइक बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

सिमरिया में अवैध हथियार और चोरी की 4 बाइक बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार गुप्त सूचना पर पुलिस की छापेमारी, घर की तलाशी में कंट्रीमेड बंदूक

स्मार्ट विलेज दैहर को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग बदहाल, कीचड़ से भरा रास्ता बना मुसीबत

स्मार्ट विलेज दैहर को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग बदहाल, कीचड़ से भरा रास्ता बना मुसीबत दैहर पंचायत का मुख्य मार्ग जर्जर, स्कूली बच्चे फिसल कर

Chatra :ऑपरेशन भरोसा: चतरा पुलिस ने बरामद किए 18 गुम मोबाइल, वास्तविक धारकों को सौंपे

ऑपरेशन भरोसा: चतरा पुलिस ने बरामद किए 18 गुम मोबाइल, वास्तविक धारकों को सौंपे एक माह के विशेष अभियान में चतरा समेत अन्य जिलों से

Live Cricket

error: Content is protected !!