Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

विधि-व्यवस्था को लेकर डीसी-एसपी की संयुक्त समीक्षा बैठक सूखे पेड़ों की कटाई, अवैध कोयला परिवहन और नशाखोरी पर सख्ती के निर्देश

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

विधि-व्यवस्था को लेकर डीसी-एसपी की संयुक्त समीक्षा बैठक

सूखे पेड़ों की कटाई, अवैध कोयला परिवहन और नशाखोरी पर सख्ती के निर्देश

हजारीबाग:जिले में विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर उपायुक्त हेमन्त सती एवं पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संयुक्त समीक्षा बैठक की। बैठक में अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी एवं थाना प्रभारी शामिल हुए।

बैठक में उपायुक्त ने सभी अंचलाधिकारियों को निर्देश दिया कि सूखे पेड़ों की कटाई के लिए थाना के साथ समन्वय बनाकर मंगलवार से 10 दिनों का विशेष अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा कि आंधी-तूफान के दौरान सूखी टहनियां गिरने से दुर्घटना और बिजली आपूर्ति बाधित होने की आशंका रहती है।

जनता दरबार में आने वाले मामलों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने बताया कि अधिकांश मामले जमीन एवं आपसी विवाद से जुड़े होते हैं। इनके त्वरित निष्पादन के लिए प्रत्येक प्रखंड में महीने के पहले दो शनिवार को “थाना दिवस” तथा मंगलवार और शुक्रवार को “अंचल दिवस” आयोजित करने का निर्देश दिया गया। इन शिविरों में अंचलाधिकारी और थाना प्रभारी समन्वय के साथ मामलों की सुनवाई करेंगे।

बैठक में अवैध कोयला परिवहन पर सख्त रुख अपनाते हुए सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, बीडीओ और थाना प्रभारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए गए। साथ ही नशाखोरी पर नियंत्रण के लिए नियमित छापेमारी अभियान चलाने को कहा गया।

पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने अवैध खनन एवं नशाखोरी के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने और कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करने की अपील की।

उपायुक्त ने सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के मामलों में भी त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण ध्वस्त करने का निर्देश दिया।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह को बांधा गया परमात्म रक्षा सूत्र, बुराइयों से दूर रहने का दिया संदेश

बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह को बांधा गया परमात्म रक्षा सूत्र, बुराइयों से दूर रहने का दिया संदेश ब्रह्माकुमारी सरिता ने कहा- सच्चा रक्षाबंधन

सिमरिया में अवैध हथियार और चोरी की 4 बाइक बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

सिमरिया में अवैध हथियार और चोरी की 4 बाइक बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार गुप्त सूचना पर पुलिस की छापेमारी, घर की तलाशी में कंट्रीमेड बंदूक

स्मार्ट विलेज दैहर को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग बदहाल, कीचड़ से भरा रास्ता बना मुसीबत

स्मार्ट विलेज दैहर को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग बदहाल, कीचड़ से भरा रास्ता बना मुसीबत दैहर पंचायत का मुख्य मार्ग जर्जर, स्कूली बच्चे फिसल कर

Chatra :ऑपरेशन भरोसा: चतरा पुलिस ने बरामद किए 18 गुम मोबाइल, वास्तविक धारकों को सौंपे

ऑपरेशन भरोसा: चतरा पुलिस ने बरामद किए 18 गुम मोबाइल, वास्तविक धारकों को सौंपे एक माह के विशेष अभियान में चतरा समेत अन्य जिलों से

Live Cricket

error: Content is protected !!