Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » झारखंड » कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में भारी वृद्धि के खिलाफ झामुमो का धरना प्रदर्शन

कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में भारी वृद्धि के खिलाफ झामुमो का धरना प्रदर्शन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में भारी वृद्धि के खिलाफ झामुमो का धरना प्रदर्शन

केंद्र सरकार की नीतियां पूरी तरह जनविरोधी : संजीव बेदिया

हजारीबाग :केंद्र सरकार द्वारा कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में की गई भारी वृद्धि के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) हजारीबाग जिला समिति के तत्वावधान में मंगलवार को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया। धरना कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, छोटे व्यवसायी, महिला कार्यकर्ता एवं आम नागरिक शामिल हुए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता झामुमो जिला अध्यक्ष संजीव बेदिया ने की, जबकि संचालन जिला सचिव नीलकंठ महतो ने किया। धरना के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए कमर्शियल गैस सिलेंडर की बढ़ी हुई कीमतों को वापस लेने की मांग की।

महंगाई से आम जनता त्रस्त”

धरना को संबोधित करते हुए झामुमो जिला अध्यक्ष संजीव बेदिया ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियां पूरी तरह जनविरोधी हो चुकी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बंगाल चुनाव समाप्त होते ही केंद्र सरकार ने कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में 993 रुपये तक की भारी वृद्धि कर आम जनता और छोटे व्यवसायियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल दिया है।

उन्होंने कहा कि छोटे व्यवसायियों द्वारा उपयोग किए जाने वाले छोटे कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में भी 261 रुपये की बढ़ोतरी की गई है, जिससे छोटे होटल संचालक, चाय दुकानदार, फास्ट फूड व्यवसायी और अन्य छोटे व्यापारी बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं।

संजीव बेदिया ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई के कारण गरीब, मजदूर, किसान और छोटे व्यवसायी सबसे ज्यादा परेशान हैं। उन्होंने कहा कि गैस सिलेंडर की कीमतों में लगातार वृद्धि होने से छोटे कारोबारियों की लागत बढ़ रही है, जिसका सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ रहा है।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि केंद्र सरकार बढ़ी हुई कीमतों को वापस नहीं लेती है तो झामुमो आंदोलन को और तेज करेगा।

यह जनता के अधिकारों की लड़ाई”

कार्यक्रम का संचालन कर रहे जिला सचिव नीलकंठ महतो ने कहा कि यह आंदोलन सिर्फ गैस सिलेंडर की कीमतों के खिलाफ नहीं, बल्कि आम जनता के अधिकारों और सम्मान की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि आज छोटे दुकानदार और मेहनतकश लोग पहले से ही आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं और ऐसे समय में गैस कीमतों में भारी वृद्धि पूरी तरह जनविरोधी फैसला है।

उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार बड़े उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने में लगी हुई है, जबकि छोटे व्यापारियों और आम लोगों की परेशानियों को नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि झामुमो हमेशा गरीबों, मजदूरों, किसानों और छोटे व्यापारियों की आवाज उठाता रहा है और आगे भी संघर्ष जारी रहेगा।

सरकार से की ये मांगें

  • धरना प्रदर्शन में शामिल नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार से मांग की कि—
  • कमर्शियल गैस सिलेंडर की बढ़ी हुई कीमतों को तत्काल वापस लिया जाए
  • छोटे व्यवसायियों को राहत देने के लिए विशेष सब्सिडी दी जाए
  • लगातार बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाए जाएं

बड़ी संख्या मे रहे मौजूद 

कार्यक्रम में झामुमो के केंद्रीय सदस्य जानकी यादव, मो. इजहार, सुनील शर्मा, गौरव पटेल, यासीन खान, विकास राणा, राजा मोहम्मद, सयनाथ गंझु, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष पीयूष बेदिया, जिला प्रवक्ता कुणाल यादव, सतीश दास, जिला उपाध्यक्ष नईम राही, दीपक राय, कोषाध्यक्ष मो. अख्तर, जिला सह सचिव लखीराम मांझी, मो. अब्दुल्ला, सत्येंद्र मेहता, रामकिशोर प्रसाद, सलीम अंसारी, छत्रधारी कुशवाहा, आर.के. मेहता, विक्की धवन, अनवर हुसैन समेत सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

विधायक प्रदीप प्रसाद ने उपायुक्त हेमंत सती से की मुलाकात, शिक्षा, स्वास्थ्य और ट्रैफिक व्यवस्था समेत कई मुद्दे उठाए

विधायक प्रदीप प्रसाद ने उपायुक्त हेमंत सती से की मुलाकात, शिक्षा, स्वास्थ्य और ट्रैफिक व्यवस्था समेत कई मुद्दे उठाए निजी स्कूलों की मनमानी, जाम की

कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में भारी वृद्धि के खिलाफ झामुमो का धरना प्रदर्शन

कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में भारी वृद्धि के खिलाफ झामुमो का धरना प्रदर्शन केंद्र सरकार की नीतियां पूरी तरह जनविरोधी : संजीव बेदिया हजारीबाग

पौंता गांव की घटना के पीड़ित परिवारों के दर्द में शामिल हुए पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह

पौंता गांव की घटना के पीड़ित परिवारों के दर्द में शामिल हुए पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह देर रात गांव पहुंचकर परिजनों से मिले,

टंडवा में कोयला ढुलाई बनी मौत का कारण, दो युवकों की मौत के बाद 32 घंटे से सड़क जाम

टंडवा में कोयला ढुलाई बनी मौत का कारण, दो युवकों की मौत के बाद 32 घंटे से सड़क जाम मुआवजे की मांग को लेकर सड़क

Live Cricket

error: Content is protected !!