Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

कोनरा के प्राचीन भगवती मंदिर में निकली भव्य कलश यात्रा श्री श्री 1008 शतचंडी महायज्ञ एवं हनुमान प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर उमड़ा आस्था का जनसैलाब

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कोनरा के प्राचीन भगवती मंदिर में निकली भव्य कलश यात्रा

श्री श्री 1008 शतचंडी महायज्ञ एवं हनुमान प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर उमड़ा आस्था का जनसैलाब

सांसद मनीष जायसवाल और विधायक मनोज यादव हुए शामिल, वैदिक मंत्रोच्चारण से भक्तिमय हुआ वातावरण

बरही/हजारीबाग:बरही प्रखंड के कोनरा स्थित प्राचीन भगवती मंदिर के जीर्णोद्धार के उपरांत गुरुवार को श्री श्री 1008 शतचंडी महायज्ञ एवं हनुमान प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। मंदिर परिसर से निकली इस धार्मिक शोभायात्रा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया।

कलश यात्रा का शुभारंभ बरही विधायक मनोज यादव द्वारा मुख्य जजमान को कलश प्रदान कर किया गया। वहीं हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल भी मुख्य रूप से आयोजन में शामिल हुए और श्रद्धालुओं के साथ यात्रा में सहभागिता निभाई। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा जयकारों और भक्ति गीतों से वातावरण गूंज उठा।

वैदिक मंत्रोच्चारण से गूंजा क्षेत्र

कलश यात्रा में मुख्य यज्ञाचार्य जयनंदन मिश्रा महाराज एवं आचार्य ऋषिराज वेदव्यास मिश्रा ने पूरे विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना संपन्न कराई। इस अवसर पर आचार्य महेंद्र पांडे एवं कथाव्यास शेखर सुमन शास्त्री भी उपस्थित रहे।

पूजन-अनुष्ठान में यजमान के रूप में ब्रह्मदेव केशरी एवं उनकी धर्मपत्नी मालती देवी, दिवाकर प्रसाद केशरी एवं उनकी धर्मपत्नी सुदामा देवी तथा महेंद्र प्रसाद केशरी एवं उनकी धर्मपत्नी प्रेमलता देवी ने विधिवत देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना कर कलश यात्रा में भाग लिया।

श्रद्धालु सूर्य मंदिर नदी पहुंचे, जहां से वैदिक परंपरा के अनुसार पवित्र जल भरकर कलश को मंदिर परिसर लाया गया और विधि-विधान के साथ स्थापित किया गया। यज्ञाचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ देवी-देवताओं का आह्वान कर पूरे वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।

समाज में सुख-शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश

इस अवसर पर जयनंदन मिश्रा महाराज एवं ऋषिराज वेदव्यास मिश्रा ने कहा कि शतचंडी महायज्ञ समाज में सुख-शांति, उत्तम स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संतुलन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि प्राचीन काल में ऋषि-मुनि यज्ञों के माध्यम से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते थे और आज भी इस परंपरा को आगे बढ़ाना आवश्यक है।

नौ दिवसीय इस महायज्ञ को लेकर कोनरा सहित पूरे बरही क्षेत्र में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। महायज्ञ समिति आयोजन को सफल एवं निर्विघ्न संपन्न कराने में जुटी हुई है।

धार्मिक आयोजन समाज को जोड़ने का माध्यम : मनीष जायसवाल

हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि धार्मिक आयोजन समाज को एकता और आध्यात्मिक चेतना से जोड़ने का कार्य करते हैं। ऐसे आयोजनों से सामाजिक समरसता मजबूत होती है और नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलता है।

वहीं बरही विधायक मनोज यादव ने कहा कि कोनरा के प्राचीन भगवती मंदिर का जीर्णोद्धार और महायज्ञ का आयोजन पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और लोगों के बीच प्रेम एवं भाईचारे को बढ़ावा देते हैं।

बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और श्रद्धालु रहे मौजूद

कलश यात्रा में जिला परिषद उपाध्यक्ष किशुन यादव, विधायक प्रतिनिधि रमेश ठाकुर, सांसद प्रतिनिधि रंजीत चन्द्रवंशी, जिला परिषद सदस्य प्रीति कुमारी, जिप प्रतिनिधि गुरुदेव गुप्ता, परमेश्वर यादव, सद्भावना विकास मंच अध्यक्ष राजसिंह चौहान, भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय यादव, नागेश्वर रजक, बलराम केशरी, भाजपा युवा नेता आकाश जायसवाल, मनोज केशरी, छोटन ठाकुर, पिंटू चन्द्रवंशी, कैलाश ठाकुर, बबलू ठाकुर, विजय साव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

वहीं आयोजन को सफल बनाने में महायज्ञ समिति के संरक्षक भगवान केशरी, सुरेंद्र रजक, बिनोद विश्वकर्मा, बंशी केशरी, सतेंद्र कुमार शर्मा, शंकर वर्णवाल, जगदीश सिंह, कामेश्वर सिंह, बद्री केशरी, उमेश कुमार दास सहित अध्यक्ष प्रमोद विश्वकर्मा, महासचिव राजकुमार यादव, सचिव रवि केशरी, कोषाध्यक्ष सरजू प्रसाद केशरी समेत समिति के सदस्यों और सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने सक्रिय योगदान दिया।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह को बांधा गया परमात्म रक्षा सूत्र, बुराइयों से दूर रहने का दिया संदेश

बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह को बांधा गया परमात्म रक्षा सूत्र, बुराइयों से दूर रहने का दिया संदेश ब्रह्माकुमारी सरिता ने कहा- सच्चा रक्षाबंधन

सिमरिया में अवैध हथियार और चोरी की 4 बाइक बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

सिमरिया में अवैध हथियार और चोरी की 4 बाइक बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार गुप्त सूचना पर पुलिस की छापेमारी, घर की तलाशी में कंट्रीमेड बंदूक

स्मार्ट विलेज दैहर को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग बदहाल, कीचड़ से भरा रास्ता बना मुसीबत

स्मार्ट विलेज दैहर को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग बदहाल, कीचड़ से भरा रास्ता बना मुसीबत दैहर पंचायत का मुख्य मार्ग जर्जर, स्कूली बच्चे फिसल कर

Chatra :ऑपरेशन भरोसा: चतरा पुलिस ने बरामद किए 18 गुम मोबाइल, वास्तविक धारकों को सौंपे

ऑपरेशन भरोसा: चतरा पुलिस ने बरामद किए 18 गुम मोबाइल, वास्तविक धारकों को सौंपे एक माह के विशेष अभियान में चतरा समेत अन्य जिलों से

Live Cricket

error: Content is protected !!