Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

हजारीबाग में कथित गलत इलाज से गर्भवती महिला की मौत, परिजनों का हंगामा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

हजारीबाग में कथित गलत इलाज से गर्भवती महिला की मौत, परिजनों का हंगामा

हजारीबाग:शहर के एक निजी नर्सिंग होम में कथित गलत उपचार के बाद 22 वर्षीय गर्भवती महिला की मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान सपना कुमारी के रूप में हुई है, जो चार महीने की गर्भवती थी।

परिजनों के अनुसार, शनिवार को पेट दर्द की शिकायत होने पर सपना इलाज के लिए सदर अस्पताल जा रही थी। इसी दौरान एक दलाल के बहकावे में आकर उसे शहर के यूनिक नर्सिंग होम ले जाया गया, जहां अल्ट्रासाउंड के बाद उसे इंजेक्शन दिया गया। इसके बाद वह अपने गांव इचाक बरका खुर्द लौट गई।

घर पहुंचने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। मंगलवार को परिजन उसे दोबारा उसी नर्सिंग होम लेकर पहुंचे, जहां बिना समुचित जांच के उसे खून की कमी बताकर आरोग्यम अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालांकि, रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

परिजनों ने आरोप लगाया है कि मौत के कारण पूछने पर नर्सिंग होम प्रबंधन ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। घटना से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने हजारीबाग के आंबेडकर चौक को जाम कर विरोध प्रदर्शन किया और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

मामले को लेकर इलाके में तनाव का माहौल है, वहीं प्रशासन की ओर से जांच और कार्रवाई की बात कही जा रही है।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह को बांधा गया परमात्म रक्षा सूत्र, बुराइयों से दूर रहने का दिया संदेश

बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह को बांधा गया परमात्म रक्षा सूत्र, बुराइयों से दूर रहने का दिया संदेश ब्रह्माकुमारी सरिता ने कहा- सच्चा रक्षाबंधन

सिमरिया में अवैध हथियार और चोरी की 4 बाइक बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

सिमरिया में अवैध हथियार और चोरी की 4 बाइक बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार गुप्त सूचना पर पुलिस की छापेमारी, घर की तलाशी में कंट्रीमेड बंदूक

स्मार्ट विलेज दैहर को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग बदहाल, कीचड़ से भरा रास्ता बना मुसीबत

स्मार्ट विलेज दैहर को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग बदहाल, कीचड़ से भरा रास्ता बना मुसीबत दैहर पंचायत का मुख्य मार्ग जर्जर, स्कूली बच्चे फिसल कर

Chatra :ऑपरेशन भरोसा: चतरा पुलिस ने बरामद किए 18 गुम मोबाइल, वास्तविक धारकों को सौंपे

ऑपरेशन भरोसा: चतरा पुलिस ने बरामद किए 18 गुम मोबाइल, वास्तविक धारकों को सौंपे एक माह के विशेष अभियान में चतरा समेत अन्य जिलों से

Live Cricket

error: Content is protected !!