कांग्रेस प्रेसवार्ता का पत्रकारों ने किया बहिष्कार, काला बिल्ला लगाकर जताया विरोध
हजारीबाग:हजारीबाग जिला कांग्रेस कार्यालय में मंगलवार को महिला आरक्षण विधेयक पर आयोजित प्रेसवार्ता का स्थानीय पत्रकारों ने बहिष्कार कर दिया। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव सह झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी की नवनियुक्त उपाध्यक्ष गुंजन सिंह की मौजूदगी में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों ने कार्यालय के बाहर काला बिल्ला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया।
पत्रकारों का कहना है कि 28 अप्रैल को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी की मौजूदगी में पत्रकारों पर स्थानीय लोगों और उनके समर्थकों द्वारा हमला किया गया था। आरोप है कि घटना के दौरान मंत्री की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई, जिसे पत्रकारों ने असंवेदनशीलता बताया।
पत्रकारों ने स्पष्ट किया कि जब तक मंत्री इरफान अंसारी इस मामले में व्यक्तिगत रूप से संवेदना व्यक्त कर माफी नहीं मांगते, तब तक विरोध जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित होने तक यह आंदोलन चलता रहेगा।
विरोध प्रदर्शन में हजारीबाग प्रेस क्लब के अध्यक्ष मुरारी सिंह, सचिव दीपक सिंह समेत कई वरिष्ठ पत्रकार मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की गरिमा और सुरक्षा की मांग दोहराई।
Author: Ashish Yadav
खबर वही जो सबको रखे आगे














1 thought on “कांग्रेस प्रेसवार्ता का पत्रकारों ने किया बहिष्कार, काला बिल्ला लगाकर जताया”
If you’re looking for a VIP experience, phwinvip might be up your alley. They seem to focus on higher rollers and better benefits. You’re a VIP at heart: phwinvip