Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » अंतरराष्ट्रीय समाचार » कन्नौज में 14 वर्षीय छात्रा बेहोशी की हालत में बरामद, बंधक बनाने का आरोप

कन्नौज में 14 वर्षीय छात्रा बेहोशी की हालत में बरामद, बंधक बनाने का आरोप

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कन्नौज में 14 वर्षीय छात्रा बेहोशी की हालत में बरामद, बंधक बनाने का आरोप

कन्नौज, यूपी:कन्नौज से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां तीन दिन से लापता मदरसे की 14 वर्षीय छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में बेहोशी की हालत में बरामद हुई। छात्रा के मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

परिजनों के अनुसार, छात्रा की मांग में सिंदूर और पैरों में पायल-बिछिया मिलने से मामला और गंभीर हो गया है। परिवार का आरोप है कि पड़ोस के एक युवक ने उसे बंधक बनाकर रखा था। बताया जा रहा है कि उसी युवक के मोबाइल से किशोरी ने अपने घरवालों को सूचना दी, जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और उसे मुक्त कराया।

पीड़िता ने अपने साथ बंधक बनाकर प्रताड़ित किए जाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रा को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। यह मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के हम्मालीपुरा स्थित एक मदरसे से जुड़ा बताया जा रहा है।

घटना को लेकर एक बड़ा सवाल यह भी उठ रहा है कि छात्रा के तीन दिन तक लापता रहने के बावजूद मदरसा प्रबंधन ने पुलिस को सूचना क्यों नहीं दी।

आरोपी युवक, जिसकी पहचान दीपू के रूप में बताई जा रही है, छात्रा के बरामद होने के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश में जुट गई है।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

जैक इंटर साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स का रिजल्ट जारी, चतरा की आकांक्षा बनी जिला टॉपर

जैक इंटर साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स का रिजल्ट जारी, चतरा की आकांक्षा बनी जिला टॉपर चतरा: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने इंटरमीडिएट साइंस, आर्ट्स और

हजारीबाग में कथित गलत इलाज से गर्भवती महिला की मौत, परिजनों का हंगामा

हजारीबाग में कथित गलत इलाज से गर्भवती महिला की मौत, परिजनों का हंगामा हजारीबाग:शहर के एक निजी नर्सिंग होम में कथित गलत उपचार के बाद

हजारीबाग में कथित गलत इलाज से गर्भवती महिला की मौत, परिजनों का हंगामा

हजारीबाग में कथित गलत इलाज से गर्भवती महिला की मौत, परिजनों का हंगामा हजारीबाग:शहर के एक निजी नर्सिंग होम में कथित गलत उपचार के बाद

कांग्रेस प्रेसवार्ता का पत्रकारों ने किया बहिष्कार, काला बिल्ला लगाकर जताया

कांग्रेस प्रेसवार्ता का पत्रकारों ने किया बहिष्कार, काला बिल्ला लगाकर जताया विरोध हजारीबाग:हजारीबाग जिला कांग्रेस कार्यालय में मंगलवार को महिला आरक्षण विधेयक पर आयोजित प्रेसवार्ता

Live Cricket

error: Content is protected !!