Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

न्यायालय मामलों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त: उपायुक्त हेमन्त सती

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

न्यायालय मामलों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त: उपायुक्त हेमन्त सती

लंबित वादों के त्वरित निष्पादन के निर्देश, विभागवार समीक्षा कर तय की प्राथमिकता

हजारीबाग, 04 मई:समाहरणालय भवन स्थित कार्यालय कक्ष में सोमवार को उपायुक्त हेमन्त सती की अध्यक्षता में विधि शाखा की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वोच्च न्यायालय, उच्च न्यायालय तथा डीसी कोर्ट में लंबित मामलों की अद्यतन स्थिति पर विस्तृत चर्चा की गई।

उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि न्यायालय से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने विभिन्न विभागों से संबंधित लंबित वादों के त्वरित निष्पादन पर जोर देते हुए अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

बैठक में जनहित याचिकाओं, रिट याचिकाओं एवं अन्य मामलों में प्रति शपथ पत्र दाखिल करने की प्रगति की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि जिन मामलों में अब तक प्रति शपथ पत्र दाखिल नहीं हुआ है, उनमें अविलंब कार्रवाई की जाए।

उन्होंने लंबित मामलों का वर्गीकरण कर प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन करने तथा नियमित रूप से अद्यतन स्थिति से अवगत कराने के निर्देश भी दिए। जनहित से जुड़े मामलों में विशेष सतर्कता बरतने पर भी बल दिया गया, ताकि प्रशासनिक कार्यों में अनावश्यक देरी न हो।

बैठक में अपर समाहर्ता  संतोष कुमार सिंह, सदर अनुमंडल पदाधिकारी आदित्य पांडेय, जिला भू अर्जन पदाधिकारी निर्भय कुमार, सामान्य शाखा प्रभारी सना उस्मानी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Chatra:-पंजाब तक फैला था अफीम तस्करी का नेटवर्क? चतरा में 2.5 किलो अफीम और ₹4 लाख के साथ चार गिरफ्तार

चतरा में 2.5 किलो अफीम के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, चार लाख नकद बरामद पंजाब भेजने की तैयारी में थे आरोपी, छापेमारी के दौरान एक

Hazaribagh:बेटी-दामाद की हत्या के मामले में आया फैसला, 6 दोषियों को आजीवन कारावास

इचाक दोहरे हत्याकांड में 6 दोषियों को उम्रकैद, अधिकतम 3 लाख रुपये जुर्माना UPSC की तैयारी के दौरान हुई थी राहुल और पूजा की मुलाकात,

चतरा में पिकअप से 950 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, चालक और सहचालक फरार

‏चतरा में पिकअप से 950 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, चालक और सहचालक फरार मुरही के बोरों के नीचे छिपाकर रखी गई थी शराब, पुलिस

Hazaribagh:24 घंटे में चोरी की ग्लैमर बाइक बरामद, एक गिरफ्तार बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह की त्वरित कार्रवाई से मिली सफलता, आरोपी भेजा गया न्यायिक हिरासत में

24 घंटे में चोरी की ग्लैमर बाइक बरामद, एक गिरफ्तार बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह की त्वरित कार्रवाई से मिली सफलता, आरोपी भेजा गया

Live Cricket

error: Content is protected !!