Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » क्राइम » 6 माह बाद नाबालिग पीड़िता को न्याय, थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह की त्वरित कार्रवाई में दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार

6 माह बाद नाबालिग पीड़िता को न्याय, थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह की त्वरित कार्रवाई में दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

6 माह बाद नाबालिग पीड़िता को मिला न्याय, दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह की त्वरित कार्रवाई से आरोपी जेल भेजा गया

बड़कागांव: थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म के एक गंभीर मामले में करीब छह माह तक न्याय की गुहार लगाने के बाद आखिरकार पुलिस ने सख्त कदम उठाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। यह कार्रवाई बड़कागांव थाना कांड संख्या 56/26, दिनांक 16.04.2026 के तहत की गई है, जिसमें भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64/351(2) एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 4 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता के पिता द्वारा बड़कागांव थाना में दिए गए आवेदन में बताया गया कि 16 अक्टूबर 2025 को उनकी नाबालिग पुत्री घर में अकेली थी। इसी दौरान उनके दूर के रिश्तेदार सूरज कुमार (उम्र लगभग 22 वर्ष), निवासी ग्राम बेंगवारी, थाना केरेडारी, जिला हजारीबाग, घर पहुंचा और लड़की को अकेला पाकर उसके साथ छेड़छाड़ करने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

घटना की जानकारी जब आरोपी के परिजनों को दी गई, तो उन्होंने पीड़ित परिवार को डराने-धमकाने का प्रयास किया और शादी से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद पीड़िता का परिवार करीब छह माह तक न्याय के लिए विभिन्न स्तरों पर भटकता रहा, लेकिन उन्हें लगातार टालमटोल का सामना करना पड़ा।

बताया जाता है कि बड़कागांव के नए थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के पदभार संभालने के बाद इस मामले में तेजी आई। उन्होंने मामले की जानकारी मिलते ही तत्काल प्राथमिकी दर्ज कराई और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सूरज कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में बड़कागांव थाना क्षेत्र में लगातार अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। पदभार संभालने के बाद से ही वे लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित कर रहे हैं और अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज रहे हैं। उनकी सक्रियता और सख्त कार्यशैली के कारण वे आम जनता के बीच भरोसेमंद थाना प्रभारी के रूप में उभर रहे हैं।

पुलिस की इस निरंतर कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूती मिल रही है और अपराधियों में भय का माहौल देखा जा रहा है।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

जैक इंटर साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स का रिजल्ट जारी, चतरा की आकांक्षा बनी जिला टॉपर

जैक इंटर साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स का रिजल्ट जारी, चतरा की आकांक्षा बनी जिला टॉपर चतरा: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने इंटरमीडिएट साइंस, आर्ट्स और

हजारीबाग में कथित गलत इलाज से गर्भवती महिला की मौत, परिजनों का हंगामा

हजारीबाग में कथित गलत इलाज से गर्भवती महिला की मौत, परिजनों का हंगामा हजारीबाग:शहर के एक निजी नर्सिंग होम में कथित गलत उपचार के बाद

हजारीबाग में कथित गलत इलाज से गर्भवती महिला की मौत, परिजनों का हंगामा

हजारीबाग में कथित गलत इलाज से गर्भवती महिला की मौत, परिजनों का हंगामा हजारीबाग:शहर के एक निजी नर्सिंग होम में कथित गलत उपचार के बाद

कांग्रेस प्रेसवार्ता का पत्रकारों ने किया बहिष्कार, काला बिल्ला लगाकर जताया

कांग्रेस प्रेसवार्ता का पत्रकारों ने किया बहिष्कार, काला बिल्ला लगाकर जताया विरोध हजारीबाग:हजारीबाग जिला कांग्रेस कार्यालय में मंगलवार को महिला आरक्षण विधेयक पर आयोजित प्रेसवार्ता

Live Cricket

error: Content is protected !!