Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

बरही बैंक डकैती कांड का खुलासा, अंतरराज्यीय गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बरही बैंक डकैती कांड का खुलासा, अंतरराज्यीय गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार

यूपी एसटीएफ और झारखंड पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में वाराणसी से पकड़े गए, सोना-नकदी और वाहन बरामद

हजारीबाग/बरही:बरही थाना क्षेत्र अंतर्गत हजारीबाग रोड स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र में हुई चर्चित बैंक डकैती कांड का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर लिया है। इस मामले में अंतरराज्यीय गिरोह के सरगना समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पंकज, सौरभ और अफजल के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, इनकी गिरफ्तारी यूपी एसटीएफ और झारखंड पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में शुक्रवार देर रात वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र के सिंहपुर इलाके से की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से 912.22 ग्राम सोना, 20 लाख रुपये नकद और डकैती में इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो गाड़ी बरामद की है।

जानकारी के मुताबिक, इन आरोपियों ने बरही स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र से करीब 4 किलो सोना और 42 लाख रुपये की डकैती को अंजाम दिया था। घटना के बाद से ही पुलिस लगातार छापेमारी और तकनीकी जांच के माध्यम से गिरोह की तलाश में जुटी हुई थी।

गिरफ्तार आरोपियों को झारखंड पुलिस दो दिन की ट्रांजिट रिमांड पर लेकर हजारीबाग लाई है। नियमानुसार, उन्हें 4 मई की शाम 5 बजे तक वाराणसी के सीजेएम कोर्ट में पेश किया जाना है।

इस पूरे ऑपरेशन में बरही एसडीपीओ अजीत कुमार विमल, बरही सर्किल इंस्पेक्टर चंद्रशेखर कुमार, थाना प्रभारी विनोद यादव एवं चौपारण थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी की अहम भूमिका रही। पुलिस टीम के समन्वय और त्वरित कार्रवाई से इस बहुचर्चित कांड का पर्दाफाश संभव हो सका है।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह को बांधा गया परमात्म रक्षा सूत्र, बुराइयों से दूर रहने का दिया संदेश

बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह को बांधा गया परमात्म रक्षा सूत्र, बुराइयों से दूर रहने का दिया संदेश ब्रह्माकुमारी सरिता ने कहा- सच्चा रक्षाबंधन

सिमरिया में अवैध हथियार और चोरी की 4 बाइक बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

सिमरिया में अवैध हथियार और चोरी की 4 बाइक बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार गुप्त सूचना पर पुलिस की छापेमारी, घर की तलाशी में कंट्रीमेड बंदूक

स्मार्ट विलेज दैहर को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग बदहाल, कीचड़ से भरा रास्ता बना मुसीबत

स्मार्ट विलेज दैहर को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग बदहाल, कीचड़ से भरा रास्ता बना मुसीबत दैहर पंचायत का मुख्य मार्ग जर्जर, स्कूली बच्चे फिसल कर

Chatra :ऑपरेशन भरोसा: चतरा पुलिस ने बरामद किए 18 गुम मोबाइल, वास्तविक धारकों को सौंपे

ऑपरेशन भरोसा: चतरा पुलिस ने बरामद किए 18 गुम मोबाइल, वास्तविक धारकों को सौंपे एक माह के विशेष अभियान में चतरा समेत अन्य जिलों से

Live Cricket

error: Content is protected !!