Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

मजदूर दिवस पर गिरिडीह में स्वास्थ्य जांच शिविर, 500 से अधिक श्रमिकों की हुई जांच

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

मजदूर दिवस पर गिरिडीह में स्वास्थ्य जांच शिविर, 500 से अधिक श्रमिकों की हुई जांच

गिरिडीह:झारखंड के गिरिडीह स्थित लंगटा बाबा स्टील (टफकॉन टीएमटी) फैक्ट्री में मजदूर दिवस के अवसर पर एक दिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन कंपनी के प्रबंध निदेशक अभिषेक गुप्ता और प्लांट हेड दुलार बेरा ने संयुक्त रूप से रिबन काटकर किया।

इस दौरान कंपनी के मार्केटिंग हेड हिमांशु प्रियदर्शी और विक्की गुप्ता के नेतृत्व में शिविर का संचालन किया गया, जिसमें 500 से अधिक मजदूरों की स्वास्थ्य जांच की गई। शिविर में हृदय रोग सहित विभिन्न मौसमी बीमारियों की जांच की गई।

डॉक्टरों की एक टीम ने श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और आवश्यक परामर्श दिया। साथ ही सामान्य बीमारियों से ग्रसित मजदूरों को टफकॉन स्टील प्रबंधन की ओर से नि:शुल्क दवाएं भी उपलब्ध कराई गईं।

प्लांट हेड दुलार बेरा ने बताया कि मजदूर दिवस के मौके पर आयोजित इस शिविर का उद्देश्य श्रमिकों के स्वास्थ्य की समग्र जांच सुनिश्चित करना है, ताकि वे स्वस्थ रहकर बेहतर कार्य कर सकें। कंपनी प्रबंधन ने आगे भी इस तरह के सामाजिक और स्वास्थ्य संबंधी पहल जारी रखने की बात कही।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह को बांधा गया परमात्म रक्षा सूत्र, बुराइयों से दूर रहने का दिया संदेश

बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह को बांधा गया परमात्म रक्षा सूत्र, बुराइयों से दूर रहने का दिया संदेश ब्रह्माकुमारी सरिता ने कहा- सच्चा रक्षाबंधन

सिमरिया में अवैध हथियार और चोरी की 4 बाइक बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

सिमरिया में अवैध हथियार और चोरी की 4 बाइक बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार गुप्त सूचना पर पुलिस की छापेमारी, घर की तलाशी में कंट्रीमेड बंदूक

स्मार्ट विलेज दैहर को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग बदहाल, कीचड़ से भरा रास्ता बना मुसीबत

स्मार्ट विलेज दैहर को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग बदहाल, कीचड़ से भरा रास्ता बना मुसीबत दैहर पंचायत का मुख्य मार्ग जर्जर, स्कूली बच्चे फिसल कर

Chatra :ऑपरेशन भरोसा: चतरा पुलिस ने बरामद किए 18 गुम मोबाइल, वास्तविक धारकों को सौंपे

ऑपरेशन भरोसा: चतरा पुलिस ने बरामद किए 18 गुम मोबाइल, वास्तविक धारकों को सौंपे एक माह के विशेष अभियान में चतरा समेत अन्य जिलों से

Live Cricket

error: Content is protected !!