Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

IPL 2026: आज DC vs RR में स्टार्क की वापसी, वैभव सूर्यवंशी से होगी हाई-वोल्टेज टक्कर

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

IPL 2026: आज DC vs RR में स्टार्क की वापसी, वैभव सूर्यवंशी से होगी हाई-वोल्टेज टक्कर

आईपीएल 2026 का 43वां मुकाबला आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच जयपुर में खेला जाएगा। इस मैच का सबसे बड़ा आकर्षण ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क की वापसी है, जो कंधे और कोहनी की चोट के कारण अब तक मैदान से बाहर थे। दिल्ली कैपिटल्स के मुताबिक, स्टार्क इस मुकाबले में खेलने के लिए पूरी तरह फिट हैं।

इस मैच में एक खास जंग युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और स्टार्क के बीच देखने को मिल सकती है। शानदार फॉर्म में चल रहे वैभव ने अब तक बुमराह, हेजलवुड और कमिंस जैसे दिग्गज गेंदबाजों के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए छक्कों की बारिश की है। ऐसे में फैंस की नजरें इस रोमांचक भिड़ंत पर टिकी रहेंगी कि अनुभव जीतता है या युवा जोश।

बराबरी की टक्कर दिल्ली और राजस्थान के बीच आईपीएल इतिहास में अब तक कांटे की टक्कर देखने को मिली है। दोनों टीमों ने एक-दूसरे के खिलाफ 15-15 मैच जीते हैं। पिछली भिड़ंत का फैसला भी सुपर ओवर में हुआ था, जिससे आज के मैच के रोमांच का अंदाजा लगाया जा सकता है।

संभावित प्लेइंग 11

राजस्थान रॉयल्स:यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल, रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, रविंद्र जडेजा, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा, रवि बिश्नोई/यशराज पुंजा

इम्पैक्ट प्लेयर: शुभम दुबे/तुषार देशपांडे

 

दिल्ली कैपिटल्स:साहिल परख/अभिषेक पोरेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), कुलदीप यादव, मिचेल स्टार्क, दुश्मंथा चमीरा, टी नटराजन

इम्पैक्ट प्लेयर: विप्रज निगम/आकिब नबी

अब देखना दिलचस्प होगा कि जयपुर की पिच पर कौन सी टीम बाजी मारती है और क्या स्टार्क अपनी वापसी को यादगार बना पाते हैं।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह को बांधा गया परमात्म रक्षा सूत्र, बुराइयों से दूर रहने का दिया संदेश

बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह को बांधा गया परमात्म रक्षा सूत्र, बुराइयों से दूर रहने का दिया संदेश ब्रह्माकुमारी सरिता ने कहा- सच्चा रक्षाबंधन

सिमरिया में अवैध हथियार और चोरी की 4 बाइक बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

सिमरिया में अवैध हथियार और चोरी की 4 बाइक बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार गुप्त सूचना पर पुलिस की छापेमारी, घर की तलाशी में कंट्रीमेड बंदूक

स्मार्ट विलेज दैहर को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग बदहाल, कीचड़ से भरा रास्ता बना मुसीबत

स्मार्ट विलेज दैहर को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग बदहाल, कीचड़ से भरा रास्ता बना मुसीबत दैहर पंचायत का मुख्य मार्ग जर्जर, स्कूली बच्चे फिसल कर

Chatra :ऑपरेशन भरोसा: चतरा पुलिस ने बरामद किए 18 गुम मोबाइल, वास्तविक धारकों को सौंपे

ऑपरेशन भरोसा: चतरा पुलिस ने बरामद किए 18 गुम मोबाइल, वास्तविक धारकों को सौंपे एक माह के विशेष अभियान में चतरा समेत अन्य जिलों से

Live Cricket

error: Content is protected !!