Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

पलामू डीसी की संवेदनशीलता: दिव्यांग महिला से सीढ़ियों पर बैठकर सुनी फरियाद, तुरंत दिए समाधान के निर्देश

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पलामू डीसी की संवेदनशीलता: दिव्यांग महिला से सीढ़ियों पर बैठकर सुनी फरियाद, तुरंत दिए समाधान के निर्देश

मेदिनीनगर (पलामू):सरकारी अधिकारियों की असली पहचान उनके फैसलों से नहीं, बल्कि जनता के प्रति उनके व्यवहार और संवेदनशीलता से होती है। ऐसा ही मानवीय उदाहरण बुधवार को पलामू समाहरणालय में देखने को मिला, जब उपायुक्त दिलीप सिंह शेखावत ने एक दिव्यांग महिला की समस्या सुनने के लिए खुद सभागार से बाहर आकर सीढ़ियों पर बैठकर उससे बातचीत की।जानकारी के अनुसार, मेदिनीनगर निवासी शीला कुमारी, जो दोनों पैरों से दिव्यांग हैं, अपनी समस्या लेकर डीसी कार्यालय पहुंचीं थीं, लेकिन सीढ़ियां चढ़ पाने में असमर्थ थीं। जैसे ही इसकी सूचना उपायुक्त को मिली, उन्होंने जन समाधान कार्यक्रम को बीच में ही रोक दिया और स्वयं नीचे पहुंचकर महिला से मुलाकात की। उन्होंने वहीं बैठकर महिला की समस्या सुनी और संबंधित अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए।उपायुक्त ने महिला को आश्वस्त करते हुए कहा कि अब उसे दोबारा कार्यालय आने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी और उसका कार्य जल्द पूरा किया जाएगा। यह दृश्य प्रशासनिक संवेदनशीलता और मानवीय दृष्टिकोण का प्रतीक बन गया।

जन समाधान दिवस में उमड़ी भीड़

बुधवार को आयोजित जन समाधान दिवस में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। लोगों ने आंगनबाड़ी सेविका चयन में अनियमितता, जमीन कब्जा, भूमि मापी, गलत रसीद, रास्ता अवरुद्ध, मुआवजा भुगतान, दोहरी जमाबंदी, ट्रांसफर, आपसी विवाद और जमीन ऑनलाइन नहीं होने जैसे मुद्दे उठाए।उपायुक्त ने सभी आवेदनों पर संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। कुछ मामलों में उन्होंने सीओ को मौके पर ही फोन कर शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि मामलों को अनावश्यक लंबित न रखा जाए—या तो समय पर समाधान करें, अन्यथा स्पष्ट रूप से अस्वीकृत करें।

राजस्व कार्यों की भी समीक्षा

इसके अलावा उपायुक्त ने राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में भूमि अधिग्रहण, एनएच-75 परियोजना और खनन कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन, मुआवजा भुगतान में तेजी और परियोजनाओं में आ रही बाधाओं को जल्द दूर करने के निर्देश दिए।बैठक में अपर समाहर्ता कुंदन कुमार, डीसीएलआर, जिला खनन पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह को बांधा गया परमात्म रक्षा सूत्र, बुराइयों से दूर रहने का दिया संदेश

बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह को बांधा गया परमात्म रक्षा सूत्र, बुराइयों से दूर रहने का दिया संदेश ब्रह्माकुमारी सरिता ने कहा- सच्चा रक्षाबंधन

सिमरिया में अवैध हथियार और चोरी की 4 बाइक बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

सिमरिया में अवैध हथियार और चोरी की 4 बाइक बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार गुप्त सूचना पर पुलिस की छापेमारी, घर की तलाशी में कंट्रीमेड बंदूक

स्मार्ट विलेज दैहर को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग बदहाल, कीचड़ से भरा रास्ता बना मुसीबत

स्मार्ट विलेज दैहर को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग बदहाल, कीचड़ से भरा रास्ता बना मुसीबत दैहर पंचायत का मुख्य मार्ग जर्जर, स्कूली बच्चे फिसल कर

Chatra :ऑपरेशन भरोसा: चतरा पुलिस ने बरामद किए 18 गुम मोबाइल, वास्तविक धारकों को सौंपे

ऑपरेशन भरोसा: चतरा पुलिस ने बरामद किए 18 गुम मोबाइल, वास्तविक धारकों को सौंपे एक माह के विशेष अभियान में चतरा समेत अन्य जिलों से

Live Cricket

error: Content is protected !!