Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

हजारीबाग में पत्रकारों पर हमला, प्रेस क्लब का उग्र विरोध; दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

हजारीबाग में पत्रकारों पर हमला, प्रेस क्लब का उग्र विरोध; दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग

मंत्री के कार्यक्रम में हुई घटना को बताया लोकतंत्र पर हमला, आंदोलन की चेतावनी

हजारीबाग:जिला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल में मंगलवार को उस समय हंगामा मच गया, जब झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की मौजूदगी में मीडिया कर्मियों पर हमला कर दिया गया। इस घटना को लेकर हजारीबाग प्रेस क्लब ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय करार दिया है।

प्रेस क्लब के अध्यक्ष मुरारी सिंह ने कहा कि किसी मंत्री के कार्यक्रम में पत्रकारों पर हमला होना लोकतंत्र के लिए बेहद शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों का काम सवाल पूछना है, लेकिन यदि सवाल पूछने पर ही उन पर हमला किया जाए, तो यह सीधे तौर पर लोकतांत्रिक मूल्यों पर प्रहार है। उन्होंने यह भी कहा कि घटना के समय मौके पर जिले के कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद थे, इसके बावजूद ऐसी घटना होना सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

वहीं प्रेस क्लब के सचिव दीपक सिंह ने आरोप लगाया कि यह हमला सुनियोजित था। उन्होंने बताया कि जैसे ही पत्रकारों ने सवाल पूछना शुरू किया, वहां मौजूद कुछ लोग आक्रामक हो गए और मीडिया कर्मियों पर हमला कर दिया। इस घटना में दो पत्रकार घायल हुए हैं, जिससे पूरे पत्रकार समुदाय में आक्रोश व्याप्त है।

प्रेस क्लब ने प्रशासन से मांग की है कि घटना में शामिल सभी आरोपियों की पहचान कर उन्हें अविलंब गिरफ्तार किया जाए। क्लब ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो पत्रकार आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से कहा कि यह केवल एक व्यक्ति पर हमला नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर सीधा और कायराना प्रहार है। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता के संरक्षण में पत्रकारों की आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इस घटना के बाद जिले भर के पत्रकारों में रोष का माहौल है और सभी ने एकजुट होकर प्रेस की स्वतंत्रता की रक्षा के लिए संघर्ष करने का संकल्प लिया है।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह को बांधा गया परमात्म रक्षा सूत्र, बुराइयों से दूर रहने का दिया संदेश

बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह को बांधा गया परमात्म रक्षा सूत्र, बुराइयों से दूर रहने का दिया संदेश ब्रह्माकुमारी सरिता ने कहा- सच्चा रक्षाबंधन

सिमरिया में अवैध हथियार और चोरी की 4 बाइक बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

सिमरिया में अवैध हथियार और चोरी की 4 बाइक बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार गुप्त सूचना पर पुलिस की छापेमारी, घर की तलाशी में कंट्रीमेड बंदूक

स्मार्ट विलेज दैहर को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग बदहाल, कीचड़ से भरा रास्ता बना मुसीबत

स्मार्ट विलेज दैहर को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग बदहाल, कीचड़ से भरा रास्ता बना मुसीबत दैहर पंचायत का मुख्य मार्ग जर्जर, स्कूली बच्चे फिसल कर

Chatra :ऑपरेशन भरोसा: चतरा पुलिस ने बरामद किए 18 गुम मोबाइल, वास्तविक धारकों को सौंपे

ऑपरेशन भरोसा: चतरा पुलिस ने बरामद किए 18 गुम मोबाइल, वास्तविक धारकों को सौंपे एक माह के विशेष अभियान में चतरा समेत अन्य जिलों से

Live Cricket

error: Content is protected !!