Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

बड़कागांव में सख्त पुलिसिंग का असर: थाना प्रभारी दीपक सिंह की सक्रियता से अपराध में कमी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बड़कागांव में सख्त पुलिसिंग का असर: थाना प्रभारी दीपक सिंह की सक्रियता से अपराध में कमी

बड़कागांव: हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र में इन दिनों पुलिस की सक्रियता साफ तौर पर नजर आ रही है। थाना प्रभारी दीपक सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है।

बीती रात करीब 1:30 बजे थाना प्रभारी दीपक सिंह खुद सड़कों पर उतरे और एटीएम, पेट्रोल पंप, बैंक सहित संवेदनशील स्थानों की जांच की। इस दौरान उन्होंने टॉर्च के सहारे हर गतिविधि पर बारीकी से नजर रखी और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही एंटी क्राइम वाहन चेकिंग अभियान भी चलाया गया, जिसमें संदिग्ध वाहनों और लोगों की जांच की गई।

बताया जा रहा है कि जब से दीपक सिंह ने बड़कागांव थाना का कार्यभार संभाला है, तब से क्षेत्र में अपराध के मामलों में कमी आई है। पुलिस की लगातार गश्ती और त्वरित कार्रवाई का असर अपराधियों पर साफ दिख रहा है।इतना ही नहीं, थाना प्रभारी के नेतृत्व में कई मामलों का उद्भेदन 24 घंटे के अंदर कर लिया गया, जिससे आम लोगों में पुलिस के प्रति भरोसा और मजबूत हुआ है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि रात में भी पुलिस की मौजूदगी से अब वे खुद को अधिक सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। थाना प्रभारी दीपक सिंह ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह को बांधा गया परमात्म रक्षा सूत्र, बुराइयों से दूर रहने का दिया संदेश

बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह को बांधा गया परमात्म रक्षा सूत्र, बुराइयों से दूर रहने का दिया संदेश ब्रह्माकुमारी सरिता ने कहा- सच्चा रक्षाबंधन

सिमरिया में अवैध हथियार और चोरी की 4 बाइक बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

सिमरिया में अवैध हथियार और चोरी की 4 बाइक बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार गुप्त सूचना पर पुलिस की छापेमारी, घर की तलाशी में कंट्रीमेड बंदूक

स्मार्ट विलेज दैहर को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग बदहाल, कीचड़ से भरा रास्ता बना मुसीबत

स्मार्ट विलेज दैहर को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग बदहाल, कीचड़ से भरा रास्ता बना मुसीबत दैहर पंचायत का मुख्य मार्ग जर्जर, स्कूली बच्चे फिसल कर

Chatra :ऑपरेशन भरोसा: चतरा पुलिस ने बरामद किए 18 गुम मोबाइल, वास्तविक धारकों को सौंपे

ऑपरेशन भरोसा: चतरा पुलिस ने बरामद किए 18 गुम मोबाइल, वास्तविक धारकों को सौंपे एक माह के विशेष अभियान में चतरा समेत अन्य जिलों से

Live Cricket

error: Content is protected !!