Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » झारखंड » भीषण गर्मी को लेकर प्रशासन अलर्ट, लू से बचाव हेतु एडवाइजरी जारी

भीषण गर्मी को लेकर प्रशासन अलर्ट, लू से बचाव हेतु एडवाइजरी जारी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भीषण गर्मी को लेकर प्रशासन अलर्ट, लू से बचाव हेतु एडवाइजरी जारी

हजारीबाग, 25 अप्रैल 2026:जिले में लगातार बढ़ते तापमान और भीषण गर्मी के मद्देनज़र जिला प्रशासन ने आम नागरिकों के लिए लू (हीट वेव) से बचाव को लेकर विस्तृत एडवाइजरी जारी की है। उपायुक्त श्री हेमंत सती ने लोगों से सतर्क रहने और जरूरी सावधानियां अपनाने की अपील की है, ताकि गर्मी से होने वाली बीमारियों से बचा जा सके।

प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों में कहा गया है कि जहां तक संभव हो लोग कड़ी धूप में बाहर निकलने से बचें और यदि बाहर जाना आवश्यक हो तो पर्याप्त मात्रा में पानी साथ रखें। हल्के रंग के ढीले सूती कपड़े पहनने, सिर को गमछा या टोपी से ढकने तथा धूप के चश्मे का उपयोग करने की सलाह दी गई है। साथ ही अधिक तापमान में कठिन कार्य करने से बचने और खाली पेट न रहने पर विशेष जोर दिया गया है।

एडवाइजरी में यह भी कहा गया है कि बाहर काम करने वाले लोग टोपी, गमछा, छाता और गीले कपड़े का इस्तेमाल करें। खानपान में हल्का भोजन लें और तरबूज, खीरा, नींबू, संतरा जैसे पानी की अधिक मात्रा वाले फलों को शामिल करें। वहीं अधिक प्रोटीन युक्त भोजन जैसे मांस और मेवे से परहेज करने की सलाह दी गई है। शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए लस्सी, छाछ, नींबू पानी, नमक-चीनी का घोल और आम का पन्ना जैसे पेय पदार्थों का सेवन करने को कहा गया है।

प्रशासन ने बच्चों और पालतू जानवरों को पार्क किए गए वाहनों में अकेला न छोड़ने तथा जानवरों को छांव और पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने की भी अपील की है। घरों को ठंडा रखने के लिए पर्दे या शटर का उपयोग करने और रात के समय खिड़कियां खुली रखने की सलाह दी गई है।

एडवाइजरी में लू के प्रमुख लक्षणों के बारे में भी जानकारी दी गई है, जिसमें त्वचा का गर्म और शुष्क होना, सिरदर्द, थकान, चक्कर, उल्टी और बेहोशी शामिल हैं। ऐसे लक्षण दिखने पर तुरंत सतर्क होने की आवश्यकता है।

लू लगने की स्थिति में प्रभावित व्यक्ति को छांव में लिटाकर उसके तंग कपड़े ढीले करने, शरीर को ठंडे पानी या गीले कपड़े से ठंडा करने और ओआरएस, नींबू पानी या नमक-चीनी का घोल देने की सलाह दी गई है। यदि व्यक्ति को उल्टी या बेहोशी हो, तो उसे कुछ भी खाने-पीने को न दें और एक घंटे के भीतर सुधार न होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाएं।

जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इन दिशा-निर्देशों का पालन करें और इस भीषण गर्मी में स्वयं के साथ-साथ अपने परिवार की भी सुरक्षा सुनिश्चित करें।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

भीषण गर्मी को लेकर प्रशासन अलर्ट, लू से बचाव हेतु एडवाइजरी जारी

भीषण गर्मी को लेकर प्रशासन अलर्ट, लू से बचाव हेतु एडवाइजरी जारी हजारीबाग, 25 अप्रैल 2026:जिले में लगातार बढ़ते तापमान और भीषण गर्मी के मद्देनज़र

विश्व मलेरिया दिवस पर हजारीबाग में प्रभात फेरी, लोगों को किया गया जागरूक

विश्व मलेरिया दिवस पर हजारीबाग में प्रभात फेरी, लोगों को किया गया जागरूक हजारीबाग, 25 अप्रैल 2026:विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर जिला भी.बी.डी. कार्यालय,

उपायुक्त हेमंत सती ने समाहरणालय के विभिन्न कार्यालयों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

उपायुक्त हेमंत सती ने समाहरणालय के विभिन्न कार्यालयों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश हजारीबाग, 25 अप्रैल 2026:जिले के उपायुक्त  हेमंत

कटकमसांडी में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, 150 किलो जावा महुआ व भट्ठी नष्ट

कटकमसांडी में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, 150 किलो जावा महुआ व भट्ठी नष्ट हजारीबाग (कटकमसांडी):कटकमसांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खरिका एवं लुपुग के जंगली

Live Cricket

error: Content is protected !!