Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » झारखंड » उपायुक्त हेमंत सती ने समाहरणालय के विभिन्न कार्यालयों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

उपायुक्त हेमंत सती ने समाहरणालय के विभिन्न कार्यालयों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

उपायुक्त हेमंत सती ने समाहरणालय के विभिन्न कार्यालयों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

हजारीबाग, 25 अप्रैल 2026:जिले के उपायुक्त  हेमंत सती ने शनिवार को समाहरणालय भवन स्थित विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालयों में चल रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की और कर्मियों से उनके दायित्वों एवं कार्यप्रणाली की जानकारी ली।

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने विशेष रूप से कार्यालयों में लंबित मामलों, अभिलेखों के रख-रखाव, फाइलों के निष्पादन की स्थिति एवं सरकारी कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि सभी कार्य समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से निष्पादित हों, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े सती ने अधिकारियों और कर्मियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि कार्यालयीन कार्यों में लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने रिकॉर्ड संधारण को व्यवस्थित रखने, लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा करने तथा आम लोगों से जुड़े मामलों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने साफ-सफाई, अनुशासन और कार्यालयों की कार्य संस्कृति पर भी ध्यान देने की बात कही। उन्होंने कहा कि समाहरणालय आम जनता की समस्याओं के समाधान का प्रमुख केंद्र है, इसलिए यहां कार्यरत सभी कर्मियों को अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करना चाहिए।इस अवसर पर संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

भीषण गर्मी को लेकर प्रशासन अलर्ट, लू से बचाव हेतु एडवाइजरी जारी

भीषण गर्मी को लेकर प्रशासन अलर्ट, लू से बचाव हेतु एडवाइजरी जारी हजारीबाग, 25 अप्रैल 2026:जिले में लगातार बढ़ते तापमान और भीषण गर्मी के मद्देनज़र

विश्व मलेरिया दिवस पर हजारीबाग में प्रभात फेरी, लोगों को किया गया जागरूक

विश्व मलेरिया दिवस पर हजारीबाग में प्रभात फेरी, लोगों को किया गया जागरूक हजारीबाग, 25 अप्रैल 2026:विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर जिला भी.बी.डी. कार्यालय,

उपायुक्त हेमंत सती ने समाहरणालय के विभिन्न कार्यालयों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

उपायुक्त हेमंत सती ने समाहरणालय के विभिन्न कार्यालयों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश हजारीबाग, 25 अप्रैल 2026:जिले के उपायुक्त  हेमंत

कटकमसांडी में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, 150 किलो जावा महुआ व भट्ठी नष्ट

कटकमसांडी में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, 150 किलो जावा महुआ व भट्ठी नष्ट हजारीबाग (कटकमसांडी):कटकमसांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खरिका एवं लुपुग के जंगली

Live Cricket

error: Content is protected !!