बड़कागांव में थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह का बड़ा एक्शन, 80 क्विंटल अवैध महुआ नष्ट
हजारीबाग (बड़कागांव):हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी और प्रभावी कार्रवाई करते हुए करीब 80 क्विंटल जावा महुआ बरामद कर नष्ट कर दिया। यह कार्रवाई ग्राम नापोखुर्द स्थित मुरली पहाड़ के पास गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए विशेष अभियान के तहत की गई।
पूरे ऑपरेशन का नेतृत्व थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने किया। उनकी सख्त निगरानी और रणनीतिक योजना के तहत पुलिस टीम ने छापेमारी कर भारी मात्रा में छिपाकर रखा गया महुआ बरामद किया और मौके पर ही उसे नष्ट कर दिया। इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि बड़कागांव थाना क्षेत्र में किसी भी हाल में अवैध शराब का कारोबार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसे धंधों में शामिल लोगों की पहचान कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी और उन्हें जेल भेजा जाएगा।
दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में लगातार हो रही कार्रवाइयों से यह साफ हो गया है कि बड़कागांव पुलिस अब पूरी तरह एक्शन मोड में है। उनकी सक्रियता और सख्त रुख के कारण क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत हो रही है और अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण देखा जा रहा है।
स्थानीय ग्रामीणों ने भी पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की है। उनका कहना है कि थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस की सक्रियता से क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल बेहतर हुआ है और अवैध कारोबार पर लगाम लग रही है।
Author: Rashtriy Samachar
खबर वही जो सबको रखे आगे












