Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

बड़कागांव में अपराधियों का तांडव, कोयला लदे हाईवा को फूंका; चालक घायल

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बड़कागांव में अपराधियों का तांडव, कोयला लदे हाईवा को फूंका; चालक घायल

एनटीपीसी परियोजना क्षेत्र में वारदात से दहशत, कोयला ट्रांसपोर्टिंग ठप

बड़कागांव/हजारीबाग:एनटीपीसी की पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना क्षेत्र में अपराधियों ने एक बार फिर बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए पुलिस को खुली चुनौती दी है। बुधवार को बड़कागांव थाना क्षेत्र के 13 माइल के पास हथियारबंद अपराधियों ने कोयला ढुलाई में लगे एक हाईवा को आग के हवाले कर दिया। घटना में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाईवा बानादाग रेलवे साइडिंग की ओर जा रहा था। इसी दौरान घात लगाए अपराधियों ने वाहन को रोककर चालक के साथ मारपीट की और ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर आग लगा दी। कुछ ही देर में वाहन धू-धू कर जलने लगा। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक हाईवा का अगला हिस्सा पूरी तरह जल चुका था।घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। सुरक्षा कारणों से कोयला ट्रांसपोर्टिंग पूरी तरह ठप हो गई है और सड़कों पर वाहनों की लंबी कतार लग गई है।सूत्रों के मुताबिक, घटनास्थल से एक हस्तलिखित पर्चा मिलने की बात सामने आई है, जिसमें कुछ नामों के साथ चेतावनी दी गई है कि बिना ‘मैनेज’ किए काम नहीं चलेगा। हालांकि, थाना प्रभारी दीपक सिंह ने पर्चा मिलने से इनकार करते हुए कहा कि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।पुलिस यह भी जांच कर रही है कि वारदात के पीछे किसी संगठित गिरोह या उग्रवादी संगठन का हाथ है या लेवी वसूली के लिए स्थानीय स्तर पर घटना को अंजाम दिया गया है।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Chatra:-पंजाब तक फैला था अफीम तस्करी का नेटवर्क? चतरा में 2.5 किलो अफीम और ₹4 लाख के साथ चार गिरफ्तार

चतरा में 2.5 किलो अफीम के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, चार लाख नकद बरामद पंजाब भेजने की तैयारी में थे आरोपी, छापेमारी के दौरान एक

Hazaribagh:बेटी-दामाद की हत्या के मामले में आया फैसला, 6 दोषियों को आजीवन कारावास

इचाक दोहरे हत्याकांड में 6 दोषियों को उम्रकैद, अधिकतम 3 लाख रुपये जुर्माना UPSC की तैयारी के दौरान हुई थी राहुल और पूजा की मुलाकात,

चतरा में पिकअप से 950 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, चालक और सहचालक फरार

‏चतरा में पिकअप से 950 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, चालक और सहचालक फरार मुरही के बोरों के नीचे छिपाकर रखी गई थी शराब, पुलिस

Hazaribagh:24 घंटे में चोरी की ग्लैमर बाइक बरामद, एक गिरफ्तार बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह की त्वरित कार्रवाई से मिली सफलता, आरोपी भेजा गया न्यायिक हिरासत में

24 घंटे में चोरी की ग्लैमर बाइक बरामद, एक गिरफ्तार बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह की त्वरित कार्रवाई से मिली सफलता, आरोपी भेजा गया

Live Cricket

error: Content is protected !!