Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

उत्पाद सिपाही भर्ती पेपर लीक मामला: 60+ आरोपियों की जमानत पर सुनवाई, 25 अप्रैल को अगली तारीख

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

उत्पाद सिपाही भर्ती पेपर लीक मामला: 60+ आरोपियों की जमानत पर सुनवाई, 25 अप्रैल को अगली तारीख 

रांची:झारखंड में चर्चित उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में गिरफ्तार आरोपियों की जमानत याचिकाओं पर सोमवार को रांची सिविल कोर्ट में सुनवाई हुई। इस मामले में 60 से अधिक आरोपियों ने बेल याचिका दाखिल की है, जिस पर अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की अदालत में सुनवाई की गई।

सुनवाई के दौरान अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को केस डायरी प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। वहीं जमानत याचिकाओं पर विस्तृत सुनवाई के लिए अब 25 अप्रैल की अगली तारीख निर्धारित की गई है।

जानकारी के अनुसार, रांची पुलिस ने पिछले शनिवार को परीक्षा से पहले धांधली की आशंका पर तमाड़ क्षेत्र में छापेमारी की थी। इस दौरान भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी की साजिश रच रहे एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश हुआ। पुलिस ने मौके से कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की थी।

इस मामले में अब तक कुल 164 लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है। जांच के दौरान कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस के मुताबिक, अब तक सामने आए प्रमुख नामों में अतुल वत्स, विकास कुमार, शेर सिंह, आशीष कुमार और योगेश प्रसाद शामिल हैं।

पुलिस इन आरोपियों की भूमिका और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है। वहीं इस मामले में अब तक 7 महिलाओं की संलिप्तता की भी पुष्टि हुई है। पूरे प्रकरण को लेकर तमाड़ थाना में कांड संख्या 21/2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

हजारीबाग पुलिस की बड़ी पहल: 65 गुम मोबाइल बरामद, असली धारकों को सौंपे गए फोन

हजारीबाग पुलिस की बड़ी पहल: 65 गुम मोबाइल बरामद, असली धारकों को सौंपे गए फोन CEIR पोर्टल के जरिए पुलिस ने बरामद किए गुम मोबाइल,

अवैध कोयला कारोबार पर CISF का बड़ा प्रहार, 256.71 टन अवैध कोयला बरामद 50 किलोमीटर दूर दुर्गम वन क्षेत्र में

अवैध कोयला कारोबार पर CISF का बड़ा प्रहार, 256.71 टन अवैध कोयला बरामद 50 किलोमीटर दूर दुर्गम वन क्षेत्र में चला करीब 13 घंटे का

Live Cricket

error: Content is protected !!