Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

हजारीबाग में पुलिस पर गंभीर आरोप, महिला ने मारपीट और अवैध वसूली की कोशिश का लगाया आरोप

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

हजारीबाग में पुलिस पर गंभीर आरोप, महिला ने मारपीट और अवैध वसूली की कोशिश का लगाया आरोप

मुफस्सिल थाना के कर्मियों पर अभद्र व्यवहार और जातिसूचक टिप्पणी का आरोप, पुलिस ने सभी आरोपों से किया इनकार

हजारीबाग: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र से पुलिस कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है। एक महिला ने थाना के एक कर्मी पर मारपीट, अभद्र व्यवहार, जातिसूचक टिप्पणी और अवैध वसूली की कोशिश जैसे आरोप लगाए हैं।

पीड़िता के अनुसार, जमीनी विवाद से जुड़े एक मामले में नोटिस देने के लिए महिला थाना कर्मी खुशबू कुमारी बिना वर्दी उनके घर पहुंचीं। आरोप है कि नोटिस देने के बाद 10 हजार रुपये की मांग की गई। पैसे देने से इनकार करने पर गाली-गलौज और कथित तौर पर जातिसूचक टिप्पणी की गई।

महिला का यह भी आरोप है कि बाद में अन्य पुलिसकर्मियों को बुलाकर उसे जबरन थाने ले जाया गया, जहां उसे अपने दो साल के बच्चे के साथ करीब 38 घंटे तक रखा गया। इस दौरान उसके साथ मारपीट किए जाने का भी आरोप है। महिला का दावा है कि उसके शरीर पर चोट के निशान हैं।

परिवार का कहना है कि जब महिला की सास उसे छुड़ाने थाने पहुंचीं, तो उन्हें भी हिरासत में ले लिया गया। साथ ही परिवार को कथित तौर पर धमकी दी गई कि थाने नहीं आने पर घर से उठा लिया जाएगा।

घटना के बाद पीड़िता ने हजारीबाग एसपी और डीआईजी कार्यालय में लिखित शिकायत देकर न्याय की मांग की है। वहीं इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए मुफस्सिल थाना प्रभारी ने सभी आरोपों को खारिज किया है।

यह मामला पुलिस की कार्यशैली, पारदर्शिता और जवाबदेही पर सवाल खड़े कर रहा है। अब सभी की नजर जांच पर टिकी है, जिससे सच्चाई सामने आ सके।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

हजारीबाग पुलिस की बड़ी पहल: 65 गुम मोबाइल बरामद, असली धारकों को सौंपे गए फोन

हजारीबाग पुलिस की बड़ी पहल: 65 गुम मोबाइल बरामद, असली धारकों को सौंपे गए फोन CEIR पोर्टल के जरिए पुलिस ने बरामद किए गुम मोबाइल,

अवैध कोयला कारोबार पर CISF का बड़ा प्रहार, 256.71 टन अवैध कोयला बरामद 50 किलोमीटर दूर दुर्गम वन क्षेत्र में

अवैध कोयला कारोबार पर CISF का बड़ा प्रहार, 256.71 टन अवैध कोयला बरामद 50 किलोमीटर दूर दुर्गम वन क्षेत्र में चला करीब 13 घंटे का

Live Cricket

error: Content is protected !!