Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

झारखंड में JPSC सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा आज, 560 केंद्रों पर 2.18 लाख अभ्यर्थी शामिल

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

झारखंड में JPSC सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा आज, 560 केंद्रों पर 2.18 लाख अभ्यर्थी शामिल 

103 पदों के लिए दो पालियों में हो रही परीक्षा, केंद्रों के 200 मीटर दायरे में निषेधाज्ञा लागू

रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) द्वारा सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 का आयोजन आज राज्यभर में किया जा रहा है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल की देखरेख में यह परीक्षा राज्य के सभी 24 जिलों में निर्धारित 560 परीक्षा केंद्रों पर संपन्न हो रही है।

इस परीक्षा में करीब 2 लाख 18 हजार अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं, जो 103 पदों के लिए अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। परीक्षा को सुचारू और व्यवस्थित ढंग से कराने के लिए इसे दो पालियों में आयोजित किया गया है। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक, जबकि दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी।

परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या नकल को रोकने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। साथ ही केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है, ताकि शांतिपूर्ण और निष्पक्ष माहौल में परीक्षा संपन्न हो सके।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

हजारीबाग पुलिस की बड़ी पहल: 65 गुम मोबाइल बरामद, असली धारकों को सौंपे गए फोन

हजारीबाग पुलिस की बड़ी पहल: 65 गुम मोबाइल बरामद, असली धारकों को सौंपे गए फोन CEIR पोर्टल के जरिए पुलिस ने बरामद किए गुम मोबाइल,

अवैध कोयला कारोबार पर CISF का बड़ा प्रहार, 256.71 टन अवैध कोयला बरामद 50 किलोमीटर दूर दुर्गम वन क्षेत्र में

अवैध कोयला कारोबार पर CISF का बड़ा प्रहार, 256.71 टन अवैध कोयला बरामद 50 किलोमीटर दूर दुर्गम वन क्षेत्र में चला करीब 13 घंटे का

Live Cricket

error: Content is protected !!