Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

बड़कागांव में लूट-फायरिंग केस सुलझा, हथियार के साथ 7 आरोपी दबोचे

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बड़कागांव में लूट-फायरिंग केस सुलझा, हथियार के साथ 7 आरोपी दबोचे

बड़कागांव, हज़ारीबाग :बड़कागांव थाना क्षेत्र में हुई ज्वेलरी दुकान लूट और गोलीबारी की घटना का पुलिस ने सफल उद्भेदन करते हुए एक संगठित आपराधिक गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने कुल 7 अपराधियों को गिरफ्तार किया है तथा उनके पास से हथियार व अन्य सामान बरामद किया गया है।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, 8 अप्रैल को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि बड़कागांव-हजारीबाग मुख्य मार्ग पर टीपी-05 के पास कुछ अपराधी बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं। सूचना के सत्यापन हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पवन कुमार के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने झाड़ियों में छिपे तीन संदिग्धों को घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ में उनकी पहचान विनोद कुमार भुईयाँ, प्रिंस यादव एवं तेजु कुमार भोक्ता (सभी निवासी जिला चतरा) के रूप में हुई। प्रारंभिक पूछताछ में ही तीनों ने बड़कागांव स्थित नंदिनी ज्वेलर्स में हुई लूट की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली।

अभियुक्तों ने बताया कि 7 फरवरी 2026 को उन्होंने नंदिनी ज्वेलर्स के मालिक से गहनों से भरा बैग छीनने के दौरान विरोध होने पर गोलीबारी की और घटना को अंजाम देकर मोटरसाइकिल से फरार हो गए थे। इस लूट कांड की साजिश बड़कागांव निवासी संदीप कुमार सोनी ने रची थी, जिसने पहले दुकान की रेकी की और फिर बाहरी अपराधियों को बुलाकर घटना को अंजाम दिलाया।पुलिस ने आगे की कार्रवाई में इस गिरोह से जुड़े अन्य चार आरोपियों को भी गिरफ्तार किया, जिनमें मोटरसाइकिल उपलब्ध कराने वाला साकिन्दर कुमार गंझु, रामधनी ठठेरा, संदीप कुमार सोनी तथा गया (बिहार) निवासी विशाल शांताराम शामिल हैं।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक देशी पिस्टल, 13 जिंदा कारतूस, तीन मोबाइल फोन एवं एक अपाची मोटरसाइकिल बरामद की है। इस संबंध में बड़कागांव थाना कांड संख्या 54/26, दिनांक 9 अप्रैल 2026 के तहत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने यह भी बताया कि लूटे गए गहनों को पिघलाकर अन्य राज्यों में बेच दिया गया है। पुलिस इस पहलू पर आगे की जांच कर रही है।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह गिरोह संगठित तरीके से आपराधिक घटनाओं को अंजाम देता था तथा इसके सदस्यों का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह को बांधा गया परमात्म रक्षा सूत्र, बुराइयों से दूर रहने का दिया संदेश

बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह को बांधा गया परमात्म रक्षा सूत्र, बुराइयों से दूर रहने का दिया संदेश ब्रह्माकुमारी सरिता ने कहा- सच्चा रक्षाबंधन

सिमरिया में अवैध हथियार और चोरी की 4 बाइक बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

सिमरिया में अवैध हथियार और चोरी की 4 बाइक बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार गुप्त सूचना पर पुलिस की छापेमारी, घर की तलाशी में कंट्रीमेड बंदूक

स्मार्ट विलेज दैहर को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग बदहाल, कीचड़ से भरा रास्ता बना मुसीबत

स्मार्ट विलेज दैहर को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग बदहाल, कीचड़ से भरा रास्ता बना मुसीबत दैहर पंचायत का मुख्य मार्ग जर्जर, स्कूली बच्चे फिसल कर

Chatra :ऑपरेशन भरोसा: चतरा पुलिस ने बरामद किए 18 गुम मोबाइल, वास्तविक धारकों को सौंपे

ऑपरेशन भरोसा: चतरा पुलिस ने बरामद किए 18 गुम मोबाइल, वास्तविक धारकों को सौंपे एक माह के विशेष अभियान में चतरा समेत अन्य जिलों से

Live Cricket

error: Content is protected !!