Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

हजारीबाग में “नीर चौपाल” से पेयजल संकट पर बड़ा एक्शन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

हजारीबाग में “नीर चौपाल” से पेयजल संकट पर बड़ा एक्शन

हजारीबाग: गर्मी के मौसम में पेयजल संकट से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। उपायुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह के निर्देश पर जिले के सभी प्रखंडों में “नीर चौपाल” का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों की जल समस्याओं को चिन्हित कर उनके त्वरित समाधान की दिशा में पहल शुरू की गई।

नीर चौपाल में प्रखंड विकास पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी, जल सहिया और आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी रही। इस दौरान खराब चापानलों और पेयजल से जुड़ी अन्य समस्याओं की विस्तृत सूची तैयार की गई, जिसे अब संबंधित विभागों को भेजा जाएगा ताकि जल्द कार्ययोजना बनाकर समाधान किया जा सके।

प्रशासन ने पेयजल आपूर्ति को लेकर टैंकरों की स्थिति का भी आकलन किया। खराब टैंकरों की मरम्मत के निर्देश दिए गए हैं, ताकि जल आपूर्ति बाधित न हो। खासतौर पर पीवीटीजी क्षेत्रों में पानी की कमी न हो, इसके लिए टैंकर से नियमित आपूर्ति और मॉनिटरिंग पर जोर दिया गया है।आम लोगों की सुविधा के लिए शिकायत दर्ज कराने हेतु हेल्पलाइन नंबर 06546-262291 और एआई चैटबॉट नंबर 8757864361 जारी किया गया है। अब लोग खुद खराब चापानलों की जानकारी देकर समस्या का जल्द समाधान करा सकेंगे।

इसके साथ ही जल संरक्षण को लेकर भी प्रशासन सख्त नजर आया। अधिकारियों को डोभा निर्माण, वर्षा जल संचयन, तालाबों की मरम्मत और जलस्रोतों के पुनर्जीवन जैसे कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि भविष्य में जल संकट का स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

प्रशासन का स्पष्ट संदेश है कि इस बार गर्मी में पानी की समस्या से निपटने के लिए हर स्तर पर तैयारी पूरी रखी जाएगी और आमजन को राहत देने के लिए हर संभव कदम उठाए

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

हजारीबाग पुलिस की बड़ी पहल: 65 गुम मोबाइल बरामद, असली धारकों को सौंपे गए फोन

हजारीबाग पुलिस की बड़ी पहल: 65 गुम मोबाइल बरामद, असली धारकों को सौंपे गए फोन CEIR पोर्टल के जरिए पुलिस ने बरामद किए गुम मोबाइल,

अवैध कोयला कारोबार पर CISF का बड़ा प्रहार, 256.71 टन अवैध कोयला बरामद 50 किलोमीटर दूर दुर्गम वन क्षेत्र में

अवैध कोयला कारोबार पर CISF का बड़ा प्रहार, 256.71 टन अवैध कोयला बरामद 50 किलोमीटर दूर दुर्गम वन क्षेत्र में चला करीब 13 घंटे का

Live Cricket

error: Content is protected !!