Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

हजारीबाग: मुन्ना सिंह के आवास पर मंत्री दीपिका पांडे सिंह का भव्य स्वागत

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

हजारीबाग: मुन्ना सिंह के आवास पर मंत्री दीपिका पांडे सिंह का भव्य स्वागत

हजारीबाग:ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह के हजारीबाग आगमन पर पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह के आवास पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान मुन्ना सिंह ने मंत्री को पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया और क्षेत्र की जनता की ओर से अभिनंदन किया।कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों व सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही। कटकमदाग प्रखंड प्रमुख विनिता कुमारी, सदर प्रखंड उप प्रमुख रविकांत सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि गणेश मेहता, पदमा प्रमुख सहित कई पंचायत समिति सदस्य व जेएसएलपीएस के पदाधिकारी उपस्थित थे। वहीं बैहरी पंचायत के मुखिया पप्पू यादव, गुरहेत पंचायत के मुखिया महेश तिग्गा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।इस दौरान क्षेत्रीय मुद्दों पर संक्षिप्त चर्चा हुई, जिसमें ग्रामीण विकास, बुनियादी सुविधाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया गया।बताया गया कि मंत्री दीपिका पांडे सिंह विनोबा भावे विश्वविद्यालय में आयोजित मुखिया सम्मेलन में भाग लेने हजारीबाग पहुंची थीं, जहां उन्होंने विकास योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।मंत्री के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया और इसे संगठन की मजबूती का प्रतीक बताया गया।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

हजारीबाग पुलिस की बड़ी पहल: 65 गुम मोबाइल बरामद, असली धारकों को सौंपे गए फोन

हजारीबाग पुलिस की बड़ी पहल: 65 गुम मोबाइल बरामद, असली धारकों को सौंपे गए फोन CEIR पोर्टल के जरिए पुलिस ने बरामद किए गुम मोबाइल,

अवैध कोयला कारोबार पर CISF का बड़ा प्रहार, 256.71 टन अवैध कोयला बरामद 50 किलोमीटर दूर दुर्गम वन क्षेत्र में

अवैध कोयला कारोबार पर CISF का बड़ा प्रहार, 256.71 टन अवैध कोयला बरामद 50 किलोमीटर दूर दुर्गम वन क्षेत्र में चला करीब 13 घंटे का

Live Cricket

error: Content is protected !!