Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » Jharkhand » महाकाली झांकी का भव्य स्वागत, लड्डू यादव के नेतृत्व में रामनवमी महासमिति ने की फूलों की वर्षा

महाकाली झांकी का भव्य स्वागत, लड्डू यादव के नेतृत्व में रामनवमी महासमिति ने की फूलों की वर्षा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

महाकाली झांकी का भव्य स्वागत, लड्डू यादव के नेतृत्व में रामनवमी महासमिति ने की फूलों की वर्षा

हजारीबाग:प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सनराइज ग्रुप के सौजन्य से भव्य झंडा शोभायात्रा का आयोजन पूरे धूमधाम और श्रद्धा के साथ किया गया। इस शोभायात्रा की विशेष आकर्षण हरियाणा से आए सुप्रसिद्ध विराट महाकाली रूप की झांकी रही, जिसे देखने के लिए शहरवासियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। महाकाली के इस अद्भुत स्वरूप ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया और पूरे मार्ग में भक्ति का माहौल बना रहा।यह भव्य शोभायात्रा हजारीबाग के झंडा चौक से प्रारंभ होकर ग्वाल टोली चौक सहित शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों और चौक-चौराहों से होते हुए आगे बढ़ी। शोभायात्रा के दौरान ढोल-नगाड़ों की गूंज, जयकारों और भक्ति गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालु जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत करते नजर आए।जब यह शोभायात्रा बड़ा अखाड़ा के समीप स्थित रामनवमी महासमिति कार्यालय पहुंची, तब महासमिति के अध्यक्ष करण यादव उर्फ लड्डू यादव के नेतृत्व में विराट महाकाली झांकी का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान लड्डू यादव ने स्वयं फूलों की वर्षा कर झांकी और कलाकारों का अभिनंदन किया। साथ ही श्रद्धालुओं के लिए पानी एवं जूस की व्यवस्था भी की गई, जिससे सेवा और समर्पण की भावना साफ झलक रही थी।इस अवसर पर महासमिति के उपाध्यक्ष धनंजय सिंह उर्फ टिंकू, रितेश तिवारी, साजन कुमार, पूर्व अध्यक्ष बसंत यादव, रामू यादव, रामनवमी महासमिति के मीडिया प्रभारी आशीष यादव ,पियूष सिन्हा, प्रकाश यादव, रोहित यादव, रोशन यादव, सुधीर यादव, शंकर यादव, निशी कुमार, अभिषेक कुमार, एवं यशवंत कुमारसहित कई गणमान्य सदस्य एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर शोभायात्रा को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।पूरे आयोजन के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था का भी विशेष ध्यान रखा गया। शोभायात्रा शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। इस प्रकार के धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन शहर में सामाजिक समरसता और भाईचारे को बढ़ावा देते हैं।

Leave a Comment

[wonderplugin_slider id=1]

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

कोयला ट्रांसपोर्टिंग हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौत, पत्नी व पुत्र घायल; मुआवजे की मांग पर दिनभर जाम

कोयला ट्रांसपोर्टिंग हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौत, पत्नी व पुत्र घायल; मुआवजे की मांग पर दिनभर जाम बड़कागांव:-एनटीपीसी पकरी बरवाडीह कोल

बड़कागांव पुलिस की बड़ी सफलता: टीपीसी के नाम पर लेवी मांगने वाला आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार, भेजा गया जेल

बड़कागांव पुलिस की बड़ी सफलता: टीपीसी के नाम पर लेवी मांगने वाला आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार, भेजा गया जेल बड़कागांव:-बड़कागांव थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई

धनबाद में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के दौरान हंगामा, आधार कार्ड की फोटोकॉपी के कारण कई अभ्यर्थियों को नहीं मिला प्रवेश

धनबाद में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के दौरान हंगामा, आधार कार्ड की फोटोकॉपी के कारण कई अभ्यर्थियों को नहीं मिला प्रवेश धनबाद:- धनबाद स्थित एसएसएलएनटी महिला महाविद्यालय

झारखंड में 25 हजार सरकारी नियुक्तियों की तैयारी, स्वतंत्रता दिवस पर हो सकती है बड़ी घोषणा

झारखंड में 25 हजार सरकारी नियुक्तियों की तैयारी, स्वतंत्रता दिवस पर हो सकती है बड़ी घोषणा रांची:- झारखंड सरकार ने विभिन्न सरकारी विभागों में लंबे समय

Live Cricket