Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

रामनवमी को लेकर प्रशासन अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रामनवमी को लेकर प्रशासन अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च

हजारीबाग: रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क और सक्रिय नजर आ रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह और पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने बड़कागांव एवं केरेडारी प्रखंड का दौरा कर बेलतू और महुदी जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया।फ्लैग मार्च के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने इलाके का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही माइकिंग के माध्यम से आम लोगों को प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे रामनवमी का पर्व आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द के साथ मनाएं तथा किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें।इस मौके पर अपर समाहर्ता संतोष कुमार, सदर अनुमंडल पदाधिकारी आदित्य पांडेय, प्रशिक्षु आईएएस आनंद शर्मा, भू-अर्जन पदाधिकारी निर्भय कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी बैद्यनाथ कामती, उप निर्वाचन पदाधिकारी मां देव प्रिया, डीपीआरओ रोहित कुमार सहित कई प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस बल मौजूद रहे।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सभी नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए शांति और सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया गया है।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

हजारीबाग पुलिस की बड़ी पहल: 65 गुम मोबाइल बरामद, असली धारकों को सौंपे गए फोन

हजारीबाग पुलिस की बड़ी पहल: 65 गुम मोबाइल बरामद, असली धारकों को सौंपे गए फोन CEIR पोर्टल के जरिए पुलिस ने बरामद किए गुम मोबाइल,

अवैध कोयला कारोबार पर CISF का बड़ा प्रहार, 256.71 टन अवैध कोयला बरामद 50 किलोमीटर दूर दुर्गम वन क्षेत्र में

अवैध कोयला कारोबार पर CISF का बड़ा प्रहार, 256.71 टन अवैध कोयला बरामद 50 किलोमीटर दूर दुर्गम वन क्षेत्र में चला करीब 13 घंटे का

Live Cricket

error: Content is protected !!