Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

हजारीबाग में धूमधाम से मनाया गया सरहुल, पूर्व प्रत्याशी मुन्ना सिंह हुए शामिल

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

हजारीबाग में धूमधाम से मनाया गया सरहुल, पूर्व प्रत्याशी मुन्ना सिंह हुए शामिल।

केंद्रीय सरना समिति ने किया भव्य स्वागत, प्रकृति संरक्षण का दिया संदेश

हजारीबाग:प्रकृति के पावन पर्व सरहुल के अवसर पर स्थानीय सरहुल मैदान में पारंपरिक रीति-रिवाजों और उत्साह के साथ भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान आदिवासी संस्कृति और परंपराओं की अनुपम झलक देखने को मिली।कार्यक्रम में सदर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी मुन्ना सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके आगमन पर केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष महेंद्र उरांव (बैंक), मुख्य पहान बंधन तिग्गा एवं सरहुल पूजा समिति के अध्यक्ष पवन तिग्गा ने अंग वस्त्र भेंट कर पारंपरिक तरीके से उनका भव्य स्वागत किया।सभा को संबोधित करते हुए मुन्ना सिंह ने कहा कि सरहुल केवल एक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति, सखुआ वृक्ष और धरती माता के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह त्योहार हमें प्रकृति के साथ संतुलन बनाकर जीवन जीने की सीख देता है और नई फसल व हरियाली की कामना का संदेश देता है।उत्सव के दौरान मांदर की थाप पर युवक-युवतियों ने पारंपरिक नृत्य और गीत प्रस्तुत कर माहौल को उल्लासपूर्ण बना दिया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही, जिन्होंने सामूहिक रूप से प्रकृति संरक्षण का संकल्प लिया।इस मौके पर आदिवासी नेता विक्की कुमार धान, युवा कांग्रेस की नेत्री कमल राज, दिनेश यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Chatra:-पंजाब तक फैला था अफीम तस्करी का नेटवर्क? चतरा में 2.5 किलो अफीम और ₹4 लाख के साथ चार गिरफ्तार

चतरा में 2.5 किलो अफीम के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, चार लाख नकद बरामद पंजाब भेजने की तैयारी में थे आरोपी, छापेमारी के दौरान एक

Hazaribagh:बेटी-दामाद की हत्या के मामले में आया फैसला, 6 दोषियों को आजीवन कारावास

इचाक दोहरे हत्याकांड में 6 दोषियों को उम्रकैद, अधिकतम 3 लाख रुपये जुर्माना UPSC की तैयारी के दौरान हुई थी राहुल और पूजा की मुलाकात,

चतरा में पिकअप से 950 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, चालक और सहचालक फरार

‏चतरा में पिकअप से 950 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, चालक और सहचालक फरार मुरही के बोरों के नीचे छिपाकर रखी गई थी शराब, पुलिस

Hazaribagh:24 घंटे में चोरी की ग्लैमर बाइक बरामद, एक गिरफ्तार बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह की त्वरित कार्रवाई से मिली सफलता, आरोपी भेजा गया न्यायिक हिरासत में

24 घंटे में चोरी की ग्लैमर बाइक बरामद, एक गिरफ्तार बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह की त्वरित कार्रवाई से मिली सफलता, आरोपी भेजा गया

Live Cricket

error: Content is protected !!