दीपक कुमार सिंह बड़कागांव के नए थाना प्रभारी बने

हजारीबाग पुलिस कप्तान अंजनी अंजन ने दीपक कुमार सिंह को बड़कागांव थाना के नए थाना प्रभारी नियुक्त किए । देर शाम शनिवार को दीपक कुमार सिंह ने पदभार ग्रहण कर लिया । दीपक कुमार सिंह ने कहा कि बड़कागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत विधि व्यवस्था को दुरुस्त रखना प्रथम चुनौती है इसके अलावा अपराधी गतिविधियों पर विशेष नजर रहेगी। रामनवमी पूजा को शांतिपूर्वक संपन्न करने के लिए प्रयासरत रहेंगे।

Author: Rashtriy Samachar
खबर वही जो सबको रखे आगे










