Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा में उपायुक्त सख्त, 10 दिनों में लक्ष्य पूरा करने का निर्देश

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा में उपायुक्त सख्त, 10 दिनों में लक्ष्य पूरा करने का निर्देश

चतरा:समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री की अध्यक्षता में उद्योग विभाग से संबंधित केंद्र प्रायोजित योजनाओं प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्योग उन्नयन योजना (PMFME) और प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) की जिला स्तरीय समन्वय समिति (DLMC) की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।बैठक में उपायुक्त ने योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए अग्रणी जिला प्रबंधक (LDM) और विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधकों को 10 दिनों के भीतर लक्ष्य शत-प्रतिशत पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने ऋण स्वीकृति की धीमी प्रक्रिया पर नाराजगी जताते हुए कहा कि पात्र लाभुकों तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए।समीक्षा में बताया गया कि PMFME योजना के तहत वर्ष 2025-26 में जिले का लक्ष्य 94 इकाइयों का है। इसके लिए 330 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 217 अस्वीकृत किए गए, 113 आवेदन बैंकों में लंबित हैं और अब तक 33 आवेदनों को स्वीकृति मिली है। वहीं PMEGP योजना के तहत 25 इकाइयों का लक्ष्य है, जिसके लिए 116 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें 65 अस्वीकृत, 45 लंबित और अब तक 6 आवेदनों को स्वीकृति मिली है।बैठक में जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक शंभु शरण बैठा, अग्रणी जिला प्रबंधक बैंक ऑफ इंडिया, खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग के प्रतिनिधि सहित विभिन्न बैंकों के अधिकारी और उद्योग विभाग के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Chatra:-पंजाब तक फैला था अफीम तस्करी का नेटवर्क? चतरा में 2.5 किलो अफीम और ₹4 लाख के साथ चार गिरफ्तार

चतरा में 2.5 किलो अफीम के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, चार लाख नकद बरामद पंजाब भेजने की तैयारी में थे आरोपी, छापेमारी के दौरान एक

Hazaribagh:बेटी-दामाद की हत्या के मामले में आया फैसला, 6 दोषियों को आजीवन कारावास

इचाक दोहरे हत्याकांड में 6 दोषियों को उम्रकैद, अधिकतम 3 लाख रुपये जुर्माना UPSC की तैयारी के दौरान हुई थी राहुल और पूजा की मुलाकात,

चतरा में पिकअप से 950 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, चालक और सहचालक फरार

‏चतरा में पिकअप से 950 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, चालक और सहचालक फरार मुरही के बोरों के नीचे छिपाकर रखी गई थी शराब, पुलिस

Hazaribagh:24 घंटे में चोरी की ग्लैमर बाइक बरामद, एक गिरफ्तार बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह की त्वरित कार्रवाई से मिली सफलता, आरोपी भेजा गया न्यायिक हिरासत में

24 घंटे में चोरी की ग्लैमर बाइक बरामद, एक गिरफ्तार बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह की त्वरित कार्रवाई से मिली सफलता, आरोपी भेजा गया

Live Cricket

error: Content is protected !!