Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

प्रतापपुर में मोटर ग्रेडर मशीन की चपेट में मजदूर की मौत, 10 घंटे बाद निकाला गया शव

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

प्रतापपुर में मोटर ग्रेडर मशीन की चपेट में मजदूर की मौत, 10 घंटे बाद निकाला गया शव।

परिजनों ने 20 लाख मुआवजे की मांग की, ग्रामीणों के आक्रोश के बीच चालक को बचाया गया।

चतरा:जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र के चट्टी अनंतपुर स्थित टोंगरी पहाड़ी के पास हुए दर्दनाक हादसे में मोटर ग्रेडर मशीन में फंसे एक व्यक्ति के शव को करीब 10 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। निर्माण कार्य में लगे कंपनी के अन्य कर्मियों की मदद से शव को मशीन से निकाला गया।बताया जाता है कि बिहार में बन रहे एक्सप्रेसवे निर्माण कार्य के लिए झारखंड से हाइवा के माध्यम से मिट्टी ले जायी जा रही थी। इसी दौरान सड़क समतलीकरण के काम में लगी मोटर ग्रेडर मशीन की चपेट में आने से बिहार के भटबीघा गांव निवासी शंकर यादव (50) की मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही झारखंड और बिहार दोनों राज्यों की पुलिस मौके पर पहुंची। दुर्घटना झारखंड क्षेत्र में होने के कारण शव और मोटर ग्रेडर मशीन को प्रतापपुर थाना लाया गया। इस दौरान थाना प्रभारी आलोक चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर मौजूद रही।कंपनी की ओर से मृतक के परिजनों को तत्काल 20 हजार रुपये की सहायता दी गई है, जबकि परिजनों ने प्रशासन से 20 लाख रुपये मुआवजे की मांग की है।शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चतरा भेजा गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

चालक को भीड़ से बचाया गया

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मोटर ग्रेडर मशीन के चालक के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच समाजसेवी भीभ सिंह ने सूझबूझ दिखाते हुए चालक को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाकर पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जाता है कि समय रहते हस्तक्षेप नहीं

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

हजारीबाग पुलिस की बड़ी पहल: 65 गुम मोबाइल बरामद, असली धारकों को सौंपे गए फोन

हजारीबाग पुलिस की बड़ी पहल: 65 गुम मोबाइल बरामद, असली धारकों को सौंपे गए फोन CEIR पोर्टल के जरिए पुलिस ने बरामद किए गुम मोबाइल,

अवैध कोयला कारोबार पर CISF का बड़ा प्रहार, 256.71 टन अवैध कोयला बरामद 50 किलोमीटर दूर दुर्गम वन क्षेत्र में

अवैध कोयला कारोबार पर CISF का बड़ा प्रहार, 256.71 टन अवैध कोयला बरामद 50 किलोमीटर दूर दुर्गम वन क्षेत्र में चला करीब 13 घंटे का

Live Cricket

error: Content is protected !!