Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

चौपारण में इंसानियत शर्मसार, मानसिक रूप से अस्वस्थ लोगों से होटलों में कराया जा रहा काम

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

चौपारण में इंसानियत शर्मसार, मानसिक रूप से अस्वस्थ लोगों से होटलों में कराया जा रहा काम।

दिनभर काम कराने और दुर्व्यवहार के आरोप, जांच की उठी मांग।

चौपारण (हजारीबाग):प्रखंड क्षेत्र में इंसानियत को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के कुछ लाइन होटलों और आसपास के स्थानों पर मानसिक रूप से अस्वस्थ एवं बेसहारा लोगों से काम कराने की बात सामने आ रही है।बताया जा रहा है कि ऐसे लोगों से बर्तन साफ कराने, सफाई कराने और अन्य छोटे-मोटे काम दिनभर कराए जाते हैं, लेकिन बदले में उन्हें न तो पर्याप्त भोजन दिया जाता है और न ही रहने की समुचित व्यवस्था की जाती है। आरोप यह भी है कि कई बार उनके साथ दुर्व्यवहार और मारपीट की घटनाएं भी होती हैं।एक सज्जन व्यक्ति द्वारा भेजी गई कुछ तस्वीरों के आधार पर इस तरह की स्थिति की जानकारी सामने आई है। तस्वीरें सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में चिंता और नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि यदि इस मामले की गंभीरता से जांच की जाए तो कई और चौंकाने वाले तथ्य सामने आ सकते हैं।स्थानीय लोगों के अनुसार चौपारण क्षेत्र के कई लाइन होटलों के आसपास ऐसे मानसिक रूप से अस्वस्थ या बेसहारा लोग दिखाई देते हैं, जिनसे दिनभर काम लिया जाता है, लेकिन बदले में उन्हें सम्मानजनक व्यवहार तक नहीं मिलता। इसे मानवता के लिए बेहद शर्मनाक बताया जा रहा है।सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना है कि मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति समाज की जिम्मेदारी होते हैं और उनके साथ सहानुभूति और मानवीय व्यवहार किया जाना चाहिए। उनसे जबरन काम लेना या उनके साथ दुर्व्यवहार करना कानूनन भी गलत है।स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए। यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की अमानवीय घटनाओं पर रोक लग सके।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

हजारीबाग पुलिस की बड़ी पहल: 65 गुम मोबाइल बरामद, असली धारकों को सौंपे गए फोन

हजारीबाग पुलिस की बड़ी पहल: 65 गुम मोबाइल बरामद, असली धारकों को सौंपे गए फोन CEIR पोर्टल के जरिए पुलिस ने बरामद किए गुम मोबाइल,

अवैध कोयला कारोबार पर CISF का बड़ा प्रहार, 256.71 टन अवैध कोयला बरामद 50 किलोमीटर दूर दुर्गम वन क्षेत्र में

अवैध कोयला कारोबार पर CISF का बड़ा प्रहार, 256.71 टन अवैध कोयला बरामद 50 किलोमीटर दूर दुर्गम वन क्षेत्र में चला करीब 13 घंटे का

Live Cricket

error: Content is protected !!