Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

बरही से सांसद तीर्थ दर्शन महाअभियान का 49वाँ जत्था अयोध्या रवाना

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बरही से सांसद तीर्थ दर्शन महाअभियान का 49वाँ जत्था अयोध्या रवाना।

65 श्रद्धालु करेंगे प्रभु श्रीराम का दर्शन, जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर बस को किया रवाना।

बरही (हजारीबाग):हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल की पहल पर चलाए जा रहे सांसद तीर्थ दर्शन महाअभियान के तहत बुधवार को बरही से 49वाँ जत्था श्रद्धापूर्वक अयोध्या के लिए रवाना हुआ। बरही पश्चिमी मंडल अंतर्गत पूर्वी पंचायत से रवाना हुए इस जत्थे में कुल 65 श्रद्धालु शामिल हैं, जो अयोध्या में प्रभु श्रीराम का दर्शन करेंगे।भामाशाह सरस्वती शिशु विद्या मंदिर परिसर से जनप्रतिनिधियों ने श्रद्धालुओं का पैर पूजन कर सम्मानित किया और सांसद के सौजन्य से उपलब्ध कराए गए बैग प्रदान किए।इसके बाद बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इससे पूर्व बरही प्रखंड मैदान स्थित मनोकामनेश्वर मंदिर में भी तीर्थ यात्रियों का पूजन किया गया।इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि द्वारिका सिंह उर्फ खोखा सिंह ने कहा कि सांसद मनीष जायसवाल का यह प्रयास सराहनीय है। बुजुर्गों को तीर्थ दर्शन कराना एक पुण्य कार्य है और यह अभियान सेवा और आस्था का सशक्त माध्यम बन गया है।बरही विधानसभा सांसद प्रतिनिधि मुकुंद साव, विधायक प्रतिनिधि रमेश ठाकुर, जिप प्रतिनिधि गुरुदेव गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि रंजीत चंद्रवंशी, मणिलाल यादव, मोतीलाल चौधरी, भगवान केशरी और भाजपा मंडल अध्यक्ष नागेश्वर रजक ने भी सांसद की इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि सांसद मनीष जायसवाल क्षेत्र के बुजुर्गों को तीर्थ दर्शन कराकर एक पुत्र की तरह सेवा कर रहे हैं।

भक्तिमय हुआ माहौल

श्रद्धालुओं की विदाई के समय “जय श्रीराम” के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। जनप्रतिनिधियों ने सभी यात्रियों की सुखद और मंगलमय यात्रा की कामना की। बताया गया कि इस अभियान के माध्यम से अब तक कई जत्थे विभिन्न पवित्र स्थलों का दर्शन कर चुके हैं।

लोगों ने किया स्वागत

स्थानीय लोगों ने सांसद मनीष जायसवाल की इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि वर्षों से तीर्थ यात्रा का सपना अब साकार हो रहा है। उन्होंने कहा कि सांसद पूरे हजारीबाग को अपना परिवार मानते हुए बुजुर्गों को तीर्थ दर्शन करा रहे हैं।इस अवसर पर भुनेश्वर साहू, राजकुमार केशरी, आलोक बर्णवाल, पंकज बर्णवाल, बिनोद यादव, वार्ड सदस्य संतोष ठाकुर, सुभाष बर्णवाल, पिंटू चंद्रवंशी, जितेंद्र केशरी, शिवम कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

हजारीबाग पुलिस की बड़ी पहल: 65 गुम मोबाइल बरामद, असली धारकों को सौंपे गए फोन

हजारीबाग पुलिस की बड़ी पहल: 65 गुम मोबाइल बरामद, असली धारकों को सौंपे गए फोन CEIR पोर्टल के जरिए पुलिस ने बरामद किए गुम मोबाइल,

अवैध कोयला कारोबार पर CISF का बड़ा प्रहार, 256.71 टन अवैध कोयला बरामद 50 किलोमीटर दूर दुर्गम वन क्षेत्र में

अवैध कोयला कारोबार पर CISF का बड़ा प्रहार, 256.71 टन अवैध कोयला बरामद 50 किलोमीटर दूर दुर्गम वन क्षेत्र में चला करीब 13 घंटे का

Live Cricket

error: Content is protected !!